फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Online game snatched life, debt-ridden student committed suicide in the greed of earning money

इंदौर: पढ़ाई के लिए रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था; पर ऑनलाइन तीन पत्ती गेम की वजह से खा लिया जहर

Tue, 22 Feb 2022 01:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 01:26 PM IST
सार

ऑनलाइन गेम से रुपये कमाने का लालच छात्र को इतना महंगा पड़ा कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी। रातोंरात रईस होने के सपने को पूरा करने वह ऑनलाइन लोन लेता गया और हारता गया। तनाव ज्यादा बढ़ गया तो मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Indore: Online game snatched life, debt-ridden student committed suicide in the greed of earning money
मृतक जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसे एक युवक ने खुदकुशी कर ली। परिवार की खराब स्थिति देखकर उसने ऑनलाइन गेम से रुपये कमाने का सोचा। इसके चलते लत लग गई और ऑनलाइन ही इतना लोन ले लिया कि भर नहीं सका। तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं... मुझे माफ कर देना। 
विज्ञापन


घटना भंवरकुआं क्षेत्र की है। यहां पालदा में रूम लेकर रहने वाले जितेंद्र वास्कले ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दोस्तों के साथ रूम लेकर रहता था। बीए व पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था। रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसके ऊपर कर्ज बहुत हो गया था। इसके चलते तनाव में था। इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी के पहले अपनी बहन को मैसेज किया था। इसमें जहर खाने की बात लिखी थी। बहन ने रूम पार्टनर को फोन करके बताया। दोस्त जब रूम में पहुंचे तो जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट जब्त किया है। 
विज्ञापन


पिता खरगोन में मजदूरी करते हैं
मृतक जितेंद्र के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पिता खरगोन में मजदूरी करते हैं। बहन नर्सिंग की छात्रा है। वह घर की आर्थिक स्थिति के कारण परेशान रहता था। उसे लगा कि ऑनलाइन गेम से वह रुपये कमा लेगा और परिवार की परेशानी दूर कर देगा। उसे ऑनलाइन गेम तीन पत्ती की लत लग गई। लत ऐसी लगी कि रुपये जीतने के लालच में वह ऑनलाइन कंपनियों से लोन लेने लगा। जो भी रुपया उधार लिया वह पूरा गेम में हार गया। कंपनी वाले उसे लोन भरने के लिए बार-बार कहते और दबाव बनाते। इसके चलते वह तनाव से घिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं...मुझे माफ कर देना
पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मां मैं बिगड़ गया हूं। मुझे माफ कर देना। मेरा मन ना ही घर आने के लिए करता है और ना ही कहीं और जाने का। मुझसे घर की परिस्थितियां देखी नहीं जाती। जाऊं तो कहां जाऊं। ना घर है ना जमीन। जो थी वह भी लोगों ने छीन ली। मैं अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करता हूं।  मुझे पैसों के लालच में जुआं खेलने की लत लग गई, मुझे लगा कि मैं ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे जीत लूंगा और पापा-मम्मी के लिए जल्दी एक नया घर और गुजारा करने के लिए थोड़ी बहुत जमीन ले लूंगा, पर मैं पैसे नहीं जीत पाया... मेरी बहनों से मैं बहुत प्यार करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed