{"_id":"61cc33c87196b133187fa6a1","slug":"indore-one-lakh-forty-thousand-had-been-returned-in-lieu-of-one-lakh-still-she-was-demanding-and-money-notice-pasted-at-home-too-police-got-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में सूदखोरी: एक लाख के बदले लौटा चुकी थी एक लाख चालीस हजार, फिर भी मांग रही थी और रुपये, घर पर भी चिपका दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में सूदखोरी: एक लाख के बदले लौटा चुकी थी एक लाख चालीस हजार, फिर भी मांग रही थी और रुपये, घर पर भी चिपका दिया नोटिस
Wed, 29 Dec 2021 04:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 29 Dec 2021 04:10 PM IST
सार
आजाद नगर पुलिस ने कार्रवाई कर पीड़ित को सूदखोर के चंगुल से मुक्त करवाया है। आरोपी सूदखोर महिला ने ब्याज पर रुपये दिए थे और पूरी रकम वापस मिल जाने के बाद भी और रुपयों की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में सूदखोरों के खिलाफ पुलिस कार्ऱवाई कर रही है। आजाद नगर पुलिस ने एक सूदखोर के विरुद्ध कार्रवाई कर पीड़ित को सूदखोर के चंगुल से मुक्त करवाया है। आरोपी सूदखोर महिला ने ब्याज पर रुपये दिए थे और पूरी रकम वापस मिल जाने के बाद भी और रुपयों की मांग कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक आजाद नगर थाने पर इदरीस नगर निवासी मालती लोधी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। मालती मूल रूप से सागर की रहने वाली है। मालती ने नवंबर 2020 में मकान बनाने के लिए नीलम यादव उर्फ मुन्नी बाई निवासी आलोक नगर से एक लाख रुपये 7 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। इसके लिए में वह एक लाख चालीस हजार रुपये लौटा चुकी थी। इसके बाद भी नीलम और रुपये की मांग कर रही थी। ब्याज के बदले वह 18 हजार रुपये मांग रही थी।
पैसे नहीं देने पर उनकी बाइक वह ले गई। आएदिन घर आकर वह परेशान करती थी। मालती घर में किराना दुकान चलाती है। वह पति और तीन बच्चों के साथ रहती है। नीलम अब 1 लाख 30 हजार रुपये की और मांग करने लगी। मालती के मकान पर उसने नोटिस भी लगा दिया कि ये मकान उसने खरीद लिया है। उसकी धमकियों से परेशान होकर मालती अपने परिवार के साथ सागर चली गई। लौटने में वह डर रही थी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों के हिम्मत देने पर परिवार आजाद नगर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। आजाद नगर पुलिस ने नीलम के खिलाफ सूदखोरी का केस दर्ज किया था। मालती को चेक बाउंस करवाकर जेल भेजने की वह धमकी देती। मंगलवार को पुलिस ने नीलम से चेक और बाइक वापस करवाई। मामले में पुलिस ने नीलम को नोटिस दिया। मालती के परिवार को वापस पुलिस ने उनके घर पहुंचाया। उसने पुलिस को तत्परतापूर्वक करवाई के लिए धन्यवाद भी दिया।