फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Now the policemen will also come under the JD of action, the DCP wrote to the station in-charges to get the number plates installed correctly, the police also need improvement

इंदौर: अब पुलिसवाले भी आएंगे कार्रवाई की जद में, डीसीपी ने लिखा थाना प्रभारियों को पत्र-सही ढंग से लगवाएं नंबर प्लेट, पुलिस में भी सुधार की जरूरत

Sun, 23 Jan 2022 05:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 05:03 PM IST
सार

अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर डिजाइन बनाने वाले पुलिसवालों को चेतावनी मिली है। अगर डिजाइन वाली नंबर प्लेट के वाहन चलाते पाए गए तो कार्रवाई होगी। इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक ने सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Indore: Now the policemen will also come under the JD of action, the DCP wrote to the station in-charges to get the number plates installed correctly, the police also need improvement
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर डिजाइन बनाने वाले पुलिसवालों को चेतावनी मिली है। अगर डिजाइन वाली नंबर प्लेट के वाहन चलाते पाए गए तो कार्रवाई होगी। आमजन के साथ अब पुलिसवाले भी पुलिस की नजर में रहेंगे। इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक ने सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


दरअसल आमतौर पर वाहनों की नंबर प्लेट पर डिजाइन देखी जाती है। कई लोग नंबरों को इस तरह से लिखवाते हैं कि दूर से देखने पर पहचान न आए और नाम जैसा लगे वहीं कुछ लोग अलग-अलग तरह की डिजाइन भी बनवाते हैं। पुलिसवाले भी ऐसा करते हैं। इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक महेशचंद्र जैन सख्त हुए हैं। थाना प्रभारियों को पत्र लिखकर कहा है कि नियम सभी के लिए हैं। पिछले 15 दिनों से यातायात पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मानक विरुद्ध नंबर प्लेट बनाने और लगाने वालों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हो रहे हैं। ऐसे में पुलिसवालों में भी सुधार की आवश्यकता है। कुछ पुलिसकर्मी नंबर प्लेट मानक अनुसार नहीं लगा रहे हैं। कुछ ने तो नंबर के स्थान पर पुलिस लिखवा रखा है। थाना प्रभारी खुद पुलिसवालों को नंबर सही ढंग से लगाने के निर्देश दें। डीसीपी के अनुसार यातायात पुलिस शहर में यायातात के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी करती है। ऐसे वाहन चालकों के चालान भी काटे जाते हैं। देखने में आता है कि कई वाहन चालक अपने वाहनों पर सही तरीके से नंबर नहीं लिखवाते हैं। इससे होता यह है कि जब कभी किसी वाहन से दुर्घटना होती है तो उसका नंबर नोट करने वाले धोखा खा जाते हैं। ऐसे ही शहर में चेन लूट व अन्य वारदात करने वाले बदमाश भी गलत तरीके से लिखे नंबर वाले वाहनों का उपयोग करते हैं, ताकि लोगों को पहचानने में परेशानी आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed