फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Shukla reached Mendola's house, said on the phone - Dada is your child, bless me, it is about Indore, not BJP-Congress

Indore News:मेंदोला के घर पहुंचे शुक्ला, फोन पर कहा- दादा आपका बच्चा हूं, आशीर्वाद दीजिए, भाजपा-कांग्रेस नहीं ये इंदौर की बात है

Sun, 19 Jun 2022 05:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 05:45 PM IST
सार

भाजपा के दोनों प्रत्याशियों का जनसंपर्क चल रहा है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचे। फोन पर मेंदोला से बात की और कहा कि दादा आपका बच्चा हूं, आशीर्वाद चाहिए। ये इंदौर की बात है। 

विज्ञापन
Indore News: Shukla reached Mendola's house, said on the phone - Dada is your child, bless me, it is about Indore, not BJP-Congress
विधायक मेंदोला से मोबाइल पर बात करते संजय शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम चुनाव इंदौर में एक तरफ जहां टिकट  वितरण के लेकर बवाल मचा हुआ है तो दूसरी तरफ आत्मीयता की तस्वीरें भी आ रही हैं। भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला का जनसंपर्क शुरू हो गया है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी भार्गव मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के बीच पहुंचे और क्रिकेट खेला वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला के नंदा नगर घर स्थित पहुंच गए। 
विज्ञापन

Indore News: Shukla reached Mendola's house, said on the phone - Dada is your child, bless me, it is about Indore, not BJP-Congress
जनसंपर्क के दौरान क्रिकेट खेलते भार्गव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल इंदौर में महापौर प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेजी से शुरू हुआ है। कांग्रेस इस मामले में भाजपा से आगे निकल चुकी है क्योंकि कांग्रेस में शुरू से प्रत्याशी तय था मगर भाजपा अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से जनसंपर्क कर रहे हैं। जनता के बीच जाकर विजन बता रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला जब जनसंपर्क करने पहुंचे तो उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में शुक्ला भाजपा के कद्दावर नेता, दो नंबर से विधायक रमेश मेंदोला के नंदानगर स्थित घर पहुंचे। मेंदोला के बड़े भाई प्रकाश मेंदोला से आशीर्वाद लिया और इस दौरान खूब हंसी मजाक हुआ। बाद में रमेश मेंदोला से फोन पर बात की। फोन पर शुक्ला ने मेंदोला से कहा कि दादा, मैं आपका बच्चा हूं आपका आशीर्वाद चाहिए। दादा ये भाजपा-कांग्रेस की बात नहीं है, इंदौर की बात है। आपका आशीर्वाद जरूरी है। इस दौरान बात करते हुए शुक्ला हंसते हुए भी नजर आए। तेजी से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इधर रविवार  सुबह भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव भी जनसंपर्क के लिए निकले। वे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से मिले और वहां मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed