फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore news: Physiotherapist raped woman, also accused of stealing gold locket worth 15 lakhs

indore news:फिजियोथैरेपिस्ट ने किया महिला से दुष्कर्म, 15 लाख का सोने का लॉकेट चुराने का भी आरोप

Sun, 15 May 2022 05:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 05:46 PM IST
सार

इंदौर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है। महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। घर में रखा सोने का लॉकेट भी चुरा ले गया। 

विज्ञापन
indore news: Physiotherapist raped woman, also accused of stealing gold locket worth 15 lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में फिजियोथैरेपिस्ट पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत कर महिला ने कहा है कि फिजियोथैरेपिस्ट ने उसका शारीरिक शोषण किया और 15 लाख रुपये कीमती सोने का लॉकेट भी चुरा लिया। इसमें कीमती नग लगा हुआ था।
विज्ञापन


तिलक नगर पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 42 वर्ष है। वह शांतिनगर में रहती है। उसके पति का निधन हो चुका है। महिला एक हाथ से दिव्यांग है। उसका हाथ काम नहीं करता। महिला ने बताया कि फिजियोथैरेपिस्ट  स्वप्नदीप श्रीमाल उसके घर फिजियोथैरेपी के लिए आता था। इस दौरान उससे दोस्ती हो गई। उसने हमदर्दी जताते हुए महिला का शारीरिक शोषण किया और शादी का झांसा देता रहा। बाद में शादी से इंकार कर दिया। वह  घर की अलमारी में रखा सोने का लॉकेट भी चुराकर ले गया। महिला ने शादी करने का बोला और उससे लॉकेट मांगा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पता किया तो जानकारी मिली कि फिजियोथैरेपिस्ट पहले से शादीशुदा है। सोने के लॉकेट की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इसमें कीमती पुखराज नग लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस के मुताबिक महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका एक हाथ काम नहीं करता था। इसके चलते उसने सितंबर माह में स्वप्नदीप से बात की थी। स्वप्नदीप ने महिला के घर पर आना जाना शुरू किया। यहां दोनों में दोस्ती हो गई ओर उसके बाद कई बार संबंध बनाए। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने किसी तरह का लॉकेट नहीं चुराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed