फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Discussion on ‘Indore school of journalism’, veterans recall legacy of Rajendra Mathur

Indore News: प्रेस क्लब कार्यक्रम में इंदौर घराने की पत्रकारिता पर परिचर्चा, वरिष्ठों ने साझा किए अनुभव

Thu, 09 Apr 2026 09:49 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Priya Verma Updated Thu, 09 Apr 2026 09:49 PM IST
सार

इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर ‘इंदौर घराने की पत्रकारिता’ पर हुई चर्चा में वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए। परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही इस घराने की पहचान रही है।

विज्ञापन
Indore News: Discussion on ‘Indore school of journalism’, veterans recall legacy of Rajendra Mathur
प्रेस क्लब कार्यक्रम में इंदौर घराने की पत्रकारिता पर परिचर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर प्रेस क्लब के 64वें स्थापना दिवस और वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि के मौके पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें 'इंदौर घराने की पत्रकारिता' पर किस्सागोई की गई। परिचर्चा में राहुल बारपुते और राजेंद्र माथुर जैसे वरिष्ठ लोगों के साथ काम कर चुके पत्रकारों ने अपने किस्से साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता को मजबूत करने में इंदौर घराने की पत्रकारिता की बड़ी भूमिका रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी ने कहा कि राजेंद्र माथुर के साथ मुझे दो बार काम करने का मौका मिला। वे काफी सरल और सहज थे लेकिन लेखनी उनकी तीखी थी। कई बार संकट के समय उन्होंने अपने सहयोगियों का बचाव किया। वे कहते थे कि हर विषय में दखल रखें और लगातार अध्ययन करें।
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी ने कहा कि इंदौर घराने के प्रतिष्ठा निर्भीक, संवेदनशील और निष्पक्ष पत्रकारिता के कारण है। देश काल परिस्थिति के अनुसार अब पत्रकारिता के आयाम बदले हैं। अब पत्रकारिता भी सोशल मीडिया से प्रभावित है लेकिन इस दौर में भी इंदौर की पत्रकारिता अच्छी है, ये भागीरथपुरा कांड की रिर्पोटिंग से साबित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: वंदे मातरम पर सियासी संग्राम! पार्षद फौजिया शेख बोलीं- दबाव में नहीं गाएंगे


वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने बताया कि पत्रकारिता के इंदौर घराने की देश में प्रतिष्ठा है। दिल्ली की पत्रकारिता को मजबूत करने में इंदौर घराने की बड़ी भूमिका रही है।

पत्रकार प्रवीण शर्मा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता में इंदौर घराने का खासा योगदान रहा है। राजेंद्र माथुर यदि राजेंद्र माथुर बन पाए तो उसमें अखबार के प्रबंधन का योगदान है। उन्हें संपादक के तौर पर स्वतंत्र फैसले लिए। उनके दौर में निष्पक्ष खबरें अखबार में लिखी जाती थीं। खबरों को लेकर उस दौर में भी दबाव आते थे लेकिन उन्होंने उसका तनाव पत्रकारों तक नहीं आने दिया। स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया। आभार मुकेश तिवारी ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed