फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Collector arrested 21 accused for being found involved in criminal activities for a long time

Indore News: कलेक्टर ने 21 आरोपियों को लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर किया जिलाबदर

Fri, 31 Dec 2021 04:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 04:38 PM IST
सार

जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 21 आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की है। एक निश्चित समय तक जिले की सीमा में इनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अगर ये जिले की सीमा में पकड़े जाते हैं तो सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Indore News: Collector arrested 21 accused for being found involved in criminal activities for a long time
Indore: कलेक्टर में 21 अपराधियों को किया जिलाबदर - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 21 आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की है। एक निश्चित समय तक जिले की सीमा में इनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अगर ये जिले की सीमा में पकड़े जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लगे रहने वाले आरोपियों पर ये कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने जिन लोगों पर जिलाबदर की कार्रवाई की है, उनमें छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के जिशान उर्फ दंगा पिता मेहमूद अली, हीरानगर थाना क्षेत्र के अमित उर्फ कालू पिता राजेन्द्र यादव, संयोगितागंज थाना क्षेत्र के संतु उर्फ संतोष पिता दिनेश वानखेड़े, गांधीनगर थाना क्षेत्र के कृष्णा पिता रामाजी पाटील, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के हेमू पिता बेदप्रकाश, मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अजीजुद्दीन पिता खलीमुद्दीन, पलासिया थाना क्षेत्र के यूसुफ पिता शहजाद एवं सुनील उर्फ आंऊ पिता मुन्ना कौशल, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के सलमान पिता अब्दुल गनी एवं गोलू उर्फ अथहर पिता अनीश अहमद, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सतपाल उर्फ दिलीप ठाकुर पिता सुरेश सिंह उर्फ रमेशसिंह एवं सरदार पिता प्रतापसिंह, लसुड़िया थाना क्षेत्र के ऋषभ पिता मनोज यादव, दीपक पिता प्रेमनारायण चौहान एवं राहुल पिता राकेश वर्मा, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के आशीष पिता दिलीप पाल, शंकर उर्फ गोलू उर्फ लल्ला पिता भास्कर सोनपापड़े एवं शशांक पिता हरिकुमार कौशल तथा एमआईजी थाना क्षेत्र के आनंद उर्फ लान्सर पिता दिलीप मेवाती, रीतिक उर्फ भय्यु पिता तुकाराम गवते एवं हरीश जाटव पिता मोहनलाल जाटव शामिल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed