{"_id":"60e884f38ebc3e30e86723ee","slug":"indore-minor-sprinkles-kerosene-oil-on-herself-miscreants-molest-by-entering-the-house-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: नाबालिग ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, घर में घुसकर बदमाश करते हैं छेड़छाड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: नाबालिग ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, घर में घुसकर बदमाश करते हैं छेड़छाड़, वीडियो वायरल
Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
सार
इंदौर के डीआईजी कार्यालय में शुक्रवार को यह घटना हुई। नाबालिग का आरोप है कि उसके घर में घुसकर बदमाश चाकू के दम पर छेड़छाड़ करते हैं, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : self
विस्तार
छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग लड़की ने शुक्रवार को इंदौर में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय परिसर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने यह कोशिश नाकाम करते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चश्मदीदों ने बताया कि पलासिया क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की एक महिला के साथ रीगल चौराहा स्थित डीआईजी कार्यालय परिसर में दाखिल हुई और अचानक खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मिट्टी के तेल में भीगी लड़की माचिस की तीली जला पाती, इससे पहले ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। तभी कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। वायरल वीडियो में लड़की यह कहती सुनाई देती है कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक उसके घर में घुसकर चाकू के दम पर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। लेकिन पलासिया थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
चार युवक गिरफ्तार
इस बीच, नाबालिग लड़की द्वारा आत्मदाह की कोशिश के फौरन बाद हरकत में आई पुलिस ने उससे छेड़छाड़ के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पलासिया थाना प्रभारी संजय बैस ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने की नीयत से उसपर आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है और वे आपस में रिश्तेदार हैं।
उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के परिवार और आरोपियों के परिवार के बीच मोहल्ले के एक रास्ते को लेकर विवाद भी चल रहा है।
