{"_id":"62863b547be0ec41755a2737","slug":"indore-message-sent-using-the-name-and-photo-of-the-vice-chancellor-professors-can-come-complain-to-the-police-after-knowing-the-truth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore: कुलपति के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर भेजे मैसेज, प्रोफेसर्स आए सकते में, सच जानने के बाद की पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कुलपति के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर भेजे मैसेज, प्रोफेसर्स आए सकते में, सच जानने के बाद की पुलिस से शिकायत
Thu, 19 May 2022 06:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 19 May 2022 06:13 PM IST
सार
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की कुलपति प्रो. रेणु जैन के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर किसी ने वाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजे। प्रोफेसरों ने ये मैसेज देखे तो सकते में आ गए। कुलपति से बात कर सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. रेणु जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति के नाम से वा्टसएप पर फर्जी मैसेज भेजे गए। ये मैसेज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स व कार्यपरिषद सदस्यों सहित अन्य को भेजे गए। जब कुलपति को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सायबर सेल और क्राइम ब्रांच में शिकायत की।
विज्ञापन
इस तरह भेजे गए थे मैसेज
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. रेणु जैन के नाम से बुधवार को फर्जी मैसेज वाट्सअप पर वायरल हुए। जब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों को ये मैसेज आए तो वे चौंक गए क्योंकि वाट्सएप नंबर अलग था मगर उस पर कुलपति का नाम लिखा था और फोटो लगा हुआ था। प्रोफेसरों ने कुलपति से इस संबंध में चर्चा की तो पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके चलते यूनिवर्सिटी के गलियारों में हड़कंप मच गया। बाद में कुलपति को उन मैसेज के स्क्रीन शॉट दिए जिसके बाद उन्होंने सायबर सेल व क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करवाया। जिस व्यक्ति ने ये मैसेज किए थे उसने वॉट्सअप पर कुलपति की फोटो और उनके नाम का इस्तेमाल किया। कुछ प्रोफेसर्स से वाट्सअप पर चैट भी हुई।इसमें अमेजन पे गिफ्ट कार्ड की बात लिखी है। कुछ लोगों से रुपयों की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. मंगल मिश्रा को भी भेजे गए थे मैसेज
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलपति प्रो. रेणु जैन ने बताया कि जब इन फर्जी मैसेज की जानकारी मिली तो तत्काल इसकी ऑनलाइन शिकायत करने के साथ ही लिखित शिकायत क्राइम ब्रांच को की है। वॉट्सएप पर भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट भी क्राइम ब्रांच को दिए हैं। इसके पहले भी मेरे नाम से मिलती जुलती मेल आईडी बना ली गई थी। इसकी शिकायत भी सायबर में की थी। बताया जा रहा है कि पिछले साल कुलपति डॉ. रेणु जैन की ईमेल आईडी बनाकर प्रोफेसरों व एक स्टूडेंट को मैसेज भेजे गए थे। यूनिवर्सिटी के अन्य प्रोफेसरों की भी मेल आईडी हैक की जा चुकी है।
