फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Loans worth crores taken by forming a firm but not repaid, CBI registered a case against seven businessmen of Indore

इंदौर: फर्म बनाकर लिया करोड़ों का लोन मगर चुकाया नहीं, सीबीआई ने इंदौर के सात कारोबारियों पर दर्ज किया केस

Sat, 05 Mar 2022 06:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 06:59 PM IST
सार

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने इंदौर के सात कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि बैंक से 27 करोड़ रुपये का लोन लिया लेकिन चुकाया नहीं। शिकायत के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Indore: Loans worth crores taken by forming a firm but not repaid, CBI registered a case against seven businessmen of Indore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने इंदौर के सात कारोबारियों पर प्रकरण दर्ज किया है। ये सभी दाल व अनाज कारोबारी हैं। प्रकऱण में बैंक के अधिकारियों और दलालों की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है। व्यापारियों ने बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेने के बाद इसे चुकाया नहीं था जिस पर सीबीआई से शिकायत हुई और मामला उजागर हुआ। 
विज्ञापन


सीबीआई मुख्यालय भोपाल के अनुसार इंदौर के अनाज व्यापारियों ने वर्ष 2017 से 2019 के बीच यूनियन बैंक से 27 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लोन  लेने के लिए अनाज व्यापारियों ने कई फर्म बनाई थी।  ये फर्म अनाज और दाल के व्यापार से जुड़ी थी। व्यापारियों ने लोन तो ले लिया लेकिन इसे चुकाया नहीं। बैंक ने कई बार फर्म को पत्र लिखे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और संचालक भी गायब मिले। जब मामले की शिकायत सीबीआई से की गई तो पूरा मामला उजागर हुआ। इसके बाद सीबीआई ने डिप्टी जनरल मैनेजर पार्थ सारथी की शिकायत पर पहला केस हजारीलाल एंड कंपनी के कर्ताधर्ता संजय खंडेलवाल, चंदाबाई खंडेलवाल, हरिनारायण खंडेलवाल, माणकचंद खंडेलवाल और अन्य के खिलाफ दर्ज किया। वहीं दूसरा केस अपूर्व एंड कंपनी के कर्ताधर्ता गिरधर खंडेलवाल, प्रणव खंडेलवाल, हरिनारायण खंडेलवाल, माणकचंद खंडेलवाल के खिलाफ दर्ज किया है। तीसरा केस हरी पल्सेस के कर्ताधर्ता चंदाबाई खंडेलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, कलावती खंडेलवाल, हरिनारायण खंडेलवाल, मूलचंद खंडेलवाल के खिलाफ दर्ज किया। बताया गया कि करोड़ों रुपये का यह घोटाला यूनियन बैंक की अनूप नगर और विष्णुपुरी ब्रांच में हुआ है। जांच में यह बात सामने आई है कि बैंक के अधिकारियों की मदद से यह सब हुआ है। दलालों की भूमिका भी संदिग्ध है। इसकी भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed