फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Live cartridges found in passenger's bag on Indigo Airlines flight to Pune, police arrested

इंदौर: पुणे जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री के बैग में मिले जिंदा कारतूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 01:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 01:12 PM IST
सार

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग से दो जिंदा कारसूत मिले। यात्री इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से पुणे जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Indore: Live cartridges found in passenger's bag on Indigo Airlines flight to Pune, police arrested
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग से दो जिंदा कारतूस मिले। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। बाद में यात्री को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 11.55  बजे इंदौर से पुणे जाने वाले इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यह वाकया हुआ। फ्लाइट में जाने वाले यात्री साढ़े दस बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उनके सामान की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री के बैग को जब एक्सरे स्कैनर पर रखा तो उसमें कारसूत जैसा कुछ नजर आया। एयरलाइंस ने सीआईएसएफ को सूचना दी। बैग खोलकर देखा तो उसमें पिस्टल के दो जिंदा कारसूत मिले। सीआईएसएफ ने यात्री को फ्लाइट में जाने से रोकते हुए एरोड्रम पुलिस को सूचना दी। एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार एयरलाइंस की सूचना पर पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंची और यात्री को थाने लेकर आई। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम अनिल जमाली निवासी शालीमार बंगलो पार्क सुखलिया बताया है। शुक्ला का रेत का व्यवसाय है। वे किसी काम से पुणे जा रहे थे। पूछताछ में शुक्ला ने बताया कि कारतूस उनके किसी दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल के हैं और गलती से उनके बैग में आ गए। फ्लाइट में हथियार या कारतूस ले जाने की अनुमति न होने और यात्री के पास लायसेंस भी न होने पर उनके  25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed