फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Knife killed himself while dancing in Holika Dahan, stopped seeing blood, died in hospital

इंदौर: होलिका दहन में नाचते-नाचते खुद को मारने लगा चाकू, खून देख रुका, अस्पताल में मौत

Fri, 18 Mar 2022 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Mar 2022 04:54 PM IST
सार

इंदौर में शुक्रवार तड़के एक युवक की खुद को चाकू मार लेने से मौत हो गई। युवक होलिका दहन कार्यक्रम में  नाच रहा था। उसने चाकू निकालकर खुद को मार लिए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी में सारा घटनाक्रम कैद हो गया। 

विज्ञापन
Indore: Knife killed himself while dancing in Holika Dahan, stopped seeing blood, died in hospital
युवक के चाकू मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने खुद को चाकू मार लिए, जिससे उसकी मौत हो गई। वह होलिका दहन कार्यक्रम में लगे डीजे पर नाच रहा था। नाचते-नाचते उसने चाकू निकाला और सीने पर मारने की एक्टिंग करने लगा। पर चाकू कब सीने में उतर गया पता ही नहीं चला। खून देख वह रुका। सीसीटीवी में सारा मामला कैद हो गया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे कुशवाह नगर का बताया जा रहा है। बाणगंगा पुलिस ने बताया कि कुशवाह नगर में होलिका दहन कार्यक्रम था। यहां गोपाल नारायण सोलंकी अपने दोस्त और परिवार के लोगों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। सभी दोस्तों ने साथ में शराब पी थी। गाने पर नाचते हुए उसने हाथ में एक चाकू लेकर खुद को सीने में मारने का एक्शन किया। चाकू गोपाल के सीने में गहराई तक चल गया था। इस वजह से उसके सीने से खून बहने लगा। आसपास मौजूद दोस्त और रिश्तेदार उसे अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed