फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Kidnapped and took the young man to the ground, got the stamp signed, left after taking 13 thousand rupees

इंदौर: अपहरण करके युवक को ले गए मैदान में, स्टांप पर करवाए हस्ताक्षर, 13 हजार रुपये लेने के बाद छोड़ा

Mon, 31 Jan 2022 04:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 04:49 PM IST
सार

दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 वर्षीय युवक का अपहरण कर लिया। उससे स्टांप पर दस्तखत करवाए और 13 हजार रुपये लिए। इसके बाद छोड़ा। पुलिस ने इस मामले में दोस्त व उसके साथियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Indore: Kidnapped and took the young man to the ground, got the stamp signed, left after taking 13 thousand rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 वर्षीय युवक का अपहरण कर लिया। उससे स्टांप पर दस्तखत करवाए और 13 हजार रुपये लिए। इसके बाद छोड़ा। पुलिस ने इस मामले में दोस्त व उसके साथियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बाणगंगा पुलिस ने बताया कि समीर पिता देवराज मालवीय (20) निवासी न्यू बरदरी ने रेवती ने रिपोर्ट लिखाई है। उसने बताया कि वह बाइक खरीदने-बेचने का काम करता है। 26 जनवरी की दोपहर को वह अपने दोस्त मयूर निवासी गोंविद कॉलोनी को रुपये लेने बाणगंगा गया था। मयूर से मिलने के बाद उसने खाना खाने के लिए चलने की बात कही। मयूर अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और यह कहकर गया कि थोड़ी देर में आता हूं। बाद में दो युवक आए औऱ मारपीट शुरू कर दी। जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर पास स्थित दुकान से तीन स्टांप खरीदे और खाली मैदान में ले गए। 26 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े चार बजे वह आरोपित मयूर पुत्र अशोक जावले निवासी गोविंद कालोनी को रुपये देने के लिए बाणगंगा आया था। मयूर से मिलने के बाद उसने खाना खाने चलने के लिए कहा। वह समीर को यादवंद नगर स्थित उसके दोस्त के कमरे पर ले गया और वहां छोड़कर कहा कि वह थोड़ी देर में आ रहा है। इतने में दो अज्ञात बदमाश आए और मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और पास में स्थित दुकान से तीन स्टाम्प खरीदे और एक खाली मैदान में ले गए। यहां पर दो लोग और आए और स्टांप पर दस्तखत क रवा लिए। मारपीट की और घर जाने नहीं दिया। उनको 13 हजार रुपये दिए जिसके बाद छोड़ा और कहा कि आज के बाद इधर आए तो जान से मार देंगे। धमकी से डरने के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में घरवालों को घटना बताई और थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मयूर व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मयूर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed