{"_id":"61d435909d08fc631072949a","slug":"indore-if-the-mask-is-not-applied-at-the-railway-station-then-there-will-be-a-fine-of-rs-500-the-orders-issued-by-the-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: रेलवे स्टेशन पर नहीं लगाया मास्क तो होगा 500 रुपये का जुर्माना, रेलवे ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: रेलवे स्टेशन पर नहीं लगाया मास्क तो होगा 500 रुपये का जुर्माना, रेलवे ने जारी किए आदेश
Tue, 04 Jan 2022 05:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:24 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के बढ़ने के चलते अब फिर से सख्ती का दौर शुरू हुआ है। जो लोग अभी भी मास्क नहीं लगा रहे हैं उन पर आने वाले दिनों में सख्ती की जाएगी। अब रेलवे ने भी सख्ती बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क लगाए गए तो 500 रुपये जुर्माना देगा होगा।
विज्ञापन
इंदौर रेलवे स्टेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बढ़ने के चलते अब फिर से सख्ती का दौर शुरू हुआ है। जो लोग अभी भी मास्क नहीं लगा रहे हैं उन पर आने वाले दिनों में सख्ती की जाएगी। पुलिस-प्रशासन के साथ अब रेलवे ने भी सख्ती बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन पर अगर बिना मास्क लगाए गए तो 500 रुपये जुर्माना देगा होगा। ट्रेन में भी मास्क लगाना पड़ेगा।
दरअसल जिस तरह से इंदौर सहित अन्य जगहों पर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उससे चिंता भी बढ़ने लगी है। इंदौर में तो बीते तीन दिनों में ही कोरोना के 300 से ज्यादा नए मरीज मिल चुके हैं। एक्टिव मरीज भी 500 के पार हो चुके हैं। बावजूद इसके अब भी कई लोग मास्क लगाने से कतरा रहे हैं। प्रशासन चालानी कार्रवाई का कह चुका है और चालान बनाए भी जा रहे हैं। आने वाले दिनों में सख्ती और बढ़ सकती है। इसी क्रम में अब रेलवे ने भी सख्ती बढ़ा दी है। पश्चिम रेलवे ने आदेश जारी किया है कि रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म व ट्रेन में मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क न लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन पर अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है। रेलवे ने सभी टिकट निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों एवं टिकट जांच से संबंधित कर्मचारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि स्टेशन परिसर या ट्रेन में जो भी व्यक्ति बिना मास्क के मिले उस पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाए। आगामी छह माह तक यह आदेश जारी किया है। इस बीच कोरोना की रफ्तार कम होने पर इसके पहले भी यह आदेश वापस लिया जा सकता है या स्थिति को देख आगे बढ़ाया जा सकता है।