फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: IDA President inspected TPS-8 scheme, gave instructions for early construction

इंदौर: आईडीए अध्यक्ष ने किया टीपीएस-8 योजना का निरीक्षण, शीघ्र निर्माण के दिए निर्देश

Sat, 26 Mar 2022 08:32 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 08:32 PM IST
सार

इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने टीपीएस-8 योजना का निरीक्षण किया। वस्तुस्थिति की जानकारी ली और निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Indore: IDA President inspected TPS-8 scheme, gave instructions for early construction
योजना का निरीक्षण करते आईडीए अध्यक्ष चावड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने शनिवार को  टीपीएस- 8 योजना का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजना के तहत होने वाले कामों की पूरी जानकारी ली और संबंधितों को इसके लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


टीपीएस-8 योजना  के अंतर्गत ही एमआर-12 का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस प्रकार एमआर-12 प्रस्तावित मार्ग के संपूर्ण भूमि क्षेत्र का अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। यह मार्ग बायपास के पास अरंडिया से भवरासला (उज्जैन मार्ग ) को जोड़ेगा। इस मार्ग पर एक हाई लेवल ब्रिज एवं एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने बताया कि शीघ्र ही इनका निर्माण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसका निर्माण दोनों छोर से शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि उज्जैन रोड से बायपास तक पहुंचने के लिए एक सुगम मार्ग उपलब्ध हो सके। साथ ही इस पर स्थित आवासीय क्षेत्र को भी सुगम मार्ग उपलब्ध होगा एवं क्षेत्र का व्यवस्थित विकास संभव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त भारी वाहन भी शहर में प्रवेश किए बिना उज्जैन रोड से बायपास पर सीधे आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed