फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Guidelines issued for admission to temples opening from June 8

इंदौरः आठ जून से खुल रहे मंदिरों में प्रवेश के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश

Sat, 06 Jun 2020 10:24 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 06 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Indore Guidelines issued for admission to temples opening from June 8
शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

आठ जून से भारत को अनलॉक करने की तैयारी चल रही है। सोमवार से धार्मिक स्थल को कुछ नियमों के तहत खोलने की तैयारी है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने धार्मिक स्थलों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कहा गया है कि धार्मिक स्थल में घंटी बजाना, मूर्ति छूना मना होगा।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले सभी भक्तों को अपने हाथ और पैरों को साबुन से धोना होगा। प्रवेश द्वार पर ही शरीर का तापमान चेक किया जाएगा। जिसके आधार पर ही मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। मध्यप्रदेश के इंदौर में आठ जून से खुल रहे मंदिर में प्रवेश से लेकर दर्शन तक के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। छोटे बच्चे,महिला,पुरुष या वृद्ध, कोई भी हो उन्हें मास्क लगा होने पर, गमछा या दुपट्टा सही तरीके से लगा होने पर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

मंदिर में प्रवेश और दर्शन से संबंधित नियम

  • मंदिर में प्रवेश भगवान के स्नान,श्रृंगार पूर्ण होने के बाद करीब 8ः15 से 8ः30 बजे के बाद शुरू होगा। 
  • मंदिर प्रतिदिन 2-30 बजे तक खुला रहेगा।
  • सायंकालिक सेवा को फिलहाल विराम दिया गया है।
  • मंदिर में एक दूसरे से दूरी निर्धारण करने के लिए 6-6 फुट की दूरी पर लाल रंग के स्टीकर लगे हुए हैं।
  • एक समय में केवल 15 ही लोग दर्शन कर सकेंगे।
  • आरती के समय बाहर खड़े लोग सीढ़ियों पर ना खड़े रहें।
  •  मंदिर में दर्शन करने के लिए केवल 20-25 सेकण्ड का समय निर्धारित किया गया है।
  •  प्रसाद के लिए कागज स्वयं के घर से लेकर आएं
  • मंदिर के अंदर अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग सख्ती से वर्जित है।
  • घर से लाया हुआ जल या दूध भी नही चढ़ाया जा सकेगा।

भोलेनाथ को, सूर्यदेव को जल चढ़ाना, परिक्रमा लगाना, तिलक लगाना, घंटी बजाना इत्यादि कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है। ये नियम मल्हारगंज स्थित अतिप्राचीन श्री गणेश मंदिर का है। मंदिर प्रशासन ने सभी निवेदन किया है वे इसे गंभीरता से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed