{"_id":"625ea647f25ca522c13a90ad","slug":"indore-girl-kidnapped-in-film-style-in-the-city-miscreants-fled-in-car-police-engaged-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: शहर में फिल्मी स्टाइल में किया युवती का अपहरण, कार में बैठाकर भाग गए बदमाश, पुलिस जुटी तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: शहर में फिल्मी स्टाइल में किया युवती का अपहरण, कार में बैठाकर भाग गए बदमाश, पुलिस जुटी तलाश में
Tue, 19 Apr 2022 05:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 05:38 PM IST
सार
शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती का फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया। कार सवार बदमाशों ने युवती की कार को ओवरटेक कर रोका। कार सवारों के साथ मारपीट की और युवती को अपनी कार में बैठाकर भाग गए। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर में फिल्मी अंदाज में एक युवती के अपहरण की घटना हुई है। पहले युवती की कार का पीछा किया और उसे रूकवाकर कार सवार लोगों से मारपीट की। बाद में युवती को कार से उतारा और दूसरी कार में बैठाकर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की है। इंदर चौधरी पिता मोहनलाल चौधरी निवासी पिपल्याकुमार ने रिपोर्ट लिखाई है। फरियादी ने बताया कि वह इवेंट का काम करता है। सोमवार को वह दो युवतियों के साथ इवेंट के काम से कार से जा रहा था। रात करीब आठ बजे सेवाकुंज अस्पताल के सामने अचानक एक कार आई और ओवरटेक कर हमारी कार को रोक लिया। उसमें से रितेश राजपूत और उसके साथी बाहर निकले और हम तीनों के साथ मारपीट करने लगे। बाद में आरोपियों ने एक युवती को उठाकर अपनी कार में बैठा लिया और भाग गए। हमारी कार की चाबी भी ले गए। जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इधर सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। दो थानों की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी। बताया जा हा है कि आरोपी रितेश और युवती की दोस्ती है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। उसके पकड़ में आने के बाद ही पूरी घटना से पर्दा उठेगा। कहा जा रहा है कि पुलिस ने देर रात एक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। युवती के बारे में पता नहीं चल सका है।