फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Gang-rape with minor mentally handicapped, woman accused of showing obscene film

इंदौर: नाबालिग मानसिक दिव्यांग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, महिला पर अश्लील फिल्म दिखाने के आरोप

Wed, 06 Apr 2022 08:01 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 08:01 PM IST
सार

इंदौर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता मानसिक दिव्यांग है। उसने आरोप लगाए हैं कि उसके दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक महिला पर भी आरोप  लगाए।

विज्ञापन
Indore: Gang-rape with minor mentally handicapped, woman accused of showing obscene film
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाबालिग मानसिक दिव्यांग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने दोस्त पर आरोप लगाकर बताया है कि दोस्त और उसके तीन साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक महिला पर भी आरोप है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


लड़की की उम्र 16 वर्ष है और वह मानसिक दिव्यांग है। पुलिस के अनुसार लड़की कुलकर्णा का भट्टा निवासी है। 1 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। सोमवार को लड़की घर पहुंची थी और घरवाले उसे लेकर थाने आए। लड़की ने अपने दोस्त नवल निवासी नंदानगर, कृष्णा निवासी करोलबाग, संजय निवासी सोमनाथ की चाल और दीपांशु पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 1 अप्रैल को उसका दोस्त नवल उसे घुमाने के बहाने करोल बाग में उसके दोस्त कृष्णा के यहां ले गया था। लड़की ने मां की डांट के डर से वहां से वापस घर जाने से मना कर दिया। बाद में कृष्णा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरात रात में संजय वहां पहुंचा और अगले दिन उसे महालक्ष्मी नगर क्षेत्र की एक होटल में लेकर गया। यहां प्रांजल नाम की महिला ने कमरा दिलवाया। प्रांजल ने उसे अश्लील फिल्म दिखाई। बाद में दीपांशु आया। संजय और दीपांशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों उसे होटल में छोड़कर चले गए। प्रांजल ने खाना खिलाया और वह भी चली गई।  2 अप्रैल की रात को वह होटल से निकलकर विजय नगर गई और वहां कालिका माता मंदिर में सो गई। यहां दोपहर में एक व्यक्ति से दस रुपये लेकर नाश्ता किया और रात में घर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मानसिक दिव्यांग है। बार-बार बयान बदल रही है। उसका सर्टिफिकेट भी बना हुआ है। उसका आईक्यू लेवल करीब 69 प्रतिशत बताया गया है। इस मामले में काउंसलर और मनोचिकित्सक की मदद भी ली जा रही है। इस मामले में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मोबाइल भी जब्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed