{"_id":"61ebe7e92f1d7f02df38bf14","slug":"indore-friends-turned-out-to-be-the-murderer-first-they-were-given-alcohol-fed-non-veg-then-strangled-with-a-rope-murdered-the-body-was-buried-by-digging-a-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दोस्त ही निकले कातिल, पहले पिलाई शराब-खिलाया नॉनवेज, फिर रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या...गड्ढा खोदकर गाड़ दी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दोस्त ही निकले कातिल, पहले पिलाई शराब-खिलाया नॉनवेज, फिर रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या...गड्ढा खोदकर गाड़ दी लाश
Sat, 22 Jan 2022 04:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 04:48 PM IST
सार
जमीन में गाड़े गए शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोस्तों ने ही हत्या की थी। मृतक के आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध थे। दो दोस्तों ने पहले मृतक को शराब पिलाई इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में नदी किनारे गड्ढा खोदकर शव गाड़ दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नदी किनारे जमीन में गाड़े गए शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोस्तों ने ही हत्या की थी। दो दोस्तों ने पहले मृतक को शराब पिलाई इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में नदी किनारे गड्ढा खोदकर शव गाड़ दिया था।
खुड़ैल थाना पुलिस के अनुसार 7 जनवरी को लोहाड़ नदी किनारे एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो गड्ढे में लाश गड़ी थी। इसकी शिनाख्त सोनू उर्फ सोनिया पिता पवनसिंह जाधव (23) निवासी ग्राम गढ़ी थाना खुड़ैल के रूप में हुई। युवक 25 दिसंबर से लापता था जिसकी गुमशुदगी खुड़ैल थाने में दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने भागवंता बाई गट्टी सौदान सिंह के कथन लिए थे, जिसके बाद तलाश शुरू की थी। इसी बीच नदी किनारे लापता युवक का शव मिला। पुलिस को मामला हत्या का लगा जिस पर टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 21 जनवरी को मुखिबर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बैठे हैं जो हत्या में शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उनको पकड़ा। इनके नाम दिलीप पिता झंझाड़िया भील (25) निवासी ग्राम नाहर झाबुआ तथा कमल पिता झंझाड़िया भील (20) निवासी ग्राम नाहर झाबुआ है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कुबूल किया। पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को सोनू उर्फ सोनिया को उसके परिचित दोस्त दिलीप भील व कमल भील अपने साथ उस खेत पर ले गए जहां वे काम करते थे। यहां उन्होंने शराब व नॉनवेज की पार्टी की। इसी दौरान कमल व दिलीप ने सोनू के साथ मारपीट की और गले में रस्सी डालकर दोनों ने एक-एक सिरा खिंचा। इससे सांस रूकने से सोनू की मौत हो गई। बाद में लाश को ठिकाने के लिए लोहाड़ नदी के किनारे गड्ढा खोदा और उसमें लाश गाड़ दी। आरोपी दिलीप की पत्नी से मृतक सोनू के अवैध संबंध थे जिस कारण उसने हत्या की योजना बनाई थी।