{"_id":"6278bf6e998a9a15a6499b7c","slug":"indore-due-to-controversy-youth-was-attacked-with-a-knife-died-on-the-spot-police-arrested-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: विवाद के चलते युवक पर किया चाकू से हमला, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: विवाद के चलते युवक पर किया चाकू से हमला, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार
Mon, 09 May 2022 12:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 09 May 2022 12:44 PM IST
सार
पुराने विवाद के चलते इंदौर में दो भाइयों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार को अपने दोस्त के साथ बैठा था। इसी दौरान एक आरोपी से विवाद हुआ तो उसकी पिटाई कर दी। आरोपी का भाई आया औऱ चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक हर्ष उर्फ शुभम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुराने विवाद के चलते दो भाइयों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पिता पर भी हत्या का मामला दर्ज है।
घटना हीरानगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम हर्ष उर्फ शुभम चौहान निवासी गौरी नगर है। हर्ष और उसके दोस्त अक्षय का गौरव वर्मा निवासी गौरी नगर से पुराना विवाद चल रहा था। पहले भी उनके बीच तनातनी हो चुकी थी मगर आपसी समझाइश से मामला सुलझ गया। बहन का फोटो डीपी पर लगाने की बात को लेकर यह विवाद था। रविवार रात को एक सैलून के सामने हर्ष और अक्षय का गौरव से फिर से विवाद हुआ। इस पर दोनों दोस्तों ने गौरव की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पर गौरव का भाई दीपक आया। उसने चाकू निकाला और हर्ष को घोंप दिया। इससे हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि हर्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने घटना के बाद दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले फिरोज गांधी नगर में रहते थे। उनके पिता ने वहां किसी की हत्या कर दी थी, इसके बाद से वे गौरी नगर रहने आ गए थे। यहां रहने के दौरान ही हर्ष से विवाद हुआ था।