{"_id":"626656a43d5cfb7558672a08","slug":"indore-congress-opened-kurta-pull-tear-center-made-proprietor-to-the-home-minister-and-wrote-kurtas-are-torn-and-pulled-in-bulk","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कांग्रेस ने खोला कुर्ता खींचो-फाड़ो केंद्र, प्रोप्रायटर बनाया गृह मंत्री को और लिखा-थोक भाव में कुर्ते फाड़े व खींचे जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कांग्रेस ने खोला कुर्ता खींचो-फाड़ो केंद्र, प्रोप्रायटर बनाया गृह मंत्री को और लिखा-थोक भाव में कुर्ते फाड़े व खींचे जाते हैं
Mon, 25 Apr 2022 01:37 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:37 PM IST
सार
भोपाल में हुए कुर्ता खींचने के घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस भाजपा को घेर रही है। सोमवार को इंदौर में कांग्रेस ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कुर्ता खींचो फाड़ो केंद्र खोला। इस दुकान के प्रोप्रायटर के रूप में गृह मंत्री का नाम लिखा।
विज्ञापन
इस तरह कुर्ते टांगकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा में चल रहे घमासान के बीच अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। पिछले दिनों भोपाल में हुए कुर्चा खींचने के घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने इंदौर में कुर्ता खींचो-फाड़ो केंद्र बनाकर भाजपा पर कटाक्ष किया। इस दौरान लिखा कि हमारे यहां थोक भाव में कुर्ते फाड़े व खींचे जाते हैं। इसके नीचे गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम लिखा है।
दरअसल, पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आए थे। इस दौरान मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भाषण देने उठे। उस वक्त गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कुर्सी पर ही बैठे रहे और जब सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने उठकर अभिवादन किया तो गृह मंत्री ने उनका कुर्ता खींचकर उन्हें नीचे बैठा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और कांग्रेस ने भाजपा की अंदरूनी कलह को लेकर बातें की थीं। इसी घटना को लेकर सोमवार को इंदौर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। सिंधी कॉलोनी में कांग्रेस ने कुर्ता खींचो-फाड़ो केंद्र खोला। दुकान पर टंगे कुर्तों पर लिखा कि यहां पर थोक भाव में कुर्ते फाड़े और खींचे जाते हैं।
दुकान के प्रोपराइटर गृह मंत्री डॉ. नरोतम मिश्रा हैं जो चाहते हैं, जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के कुर्ते खींच कर उन्हें पीछे करें और खुद मुख्यमंत्री बनें। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं और भाजपा के नेता कुर्सी के लिए कुर्ता खींचो-फाड़ो अभियान में लगे हैं। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल व सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाषण के दौरान अपने पास बैठे सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का कुर्ता खींच कर बैठाया, उससे साफ जाहिर होता है, भाजपा में अंदरूनी कलह सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता के सामने आ गई है। इसे लेकर कुछ देर के लिए यह केंद्र खोला और भाजपा पर कटाक्ष करने के साथ प्रदर्शन किया।