{"_id":"628b433b3609014b1a5fc964","slug":"indore-complaint-of-ragging-in-the-hostel-of-devi-ahilya-university-juniors-allege-that-seniors-harassed-by-intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के होस्टल में रैगिंग की शिकायत, जूनियर्स ने लगाए आरोप-नशा करके परेशान करते हैं सीनियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के होस्टल में रैगिंग की शिकायत, जूनियर्स ने लगाए आरोप-नशा करके परेशान करते हैं सीनियर्स
Mon, 23 May 2022 01:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 23 May 2022 01:48 PM IST
सार
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के होस्टल में रैगिंग का मामला सामने आया है। जूनियर्स ने इसकी शिकायत की है। आरोप लगाए हैं कि सीनियर्स नशा करके परेशान करते हैं। बाहर से खाना मंगवाते हैं। सबके सामने अपमान करते हैं।
विज्ञापन
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के होस्टल में रैगिंग की शिकायत सामने आई है। करीब दर्जनभर से अधिक छात्रों ने सीनियर्स पर रैगिंग के आरोप लगाए हैं। कहा है कि सीनियर नशा करके उन्हें परेशान करते हैं। कमरा खाली कर दूसरी विंग में जाने के लिए धमकाते हैं।
जानकारी के मुताबिक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रविंद्रनाथ टैगोर होस्टल में रैगिंग की शिकायत हुई है। करीब 15 छात्रों ने सीनियर्स पर आरोप लगाकर शिकायत की है। इसमें कहा है कि सीनियर्स उनको परेशान करते हैं। रात में होस्टल के बाहर से खाना मंगवाते हैं। बात नहीं सुनने पर सबके सामने अपमानित करते हैं। जूनियर्स को एक जैसे कपड़े पहनने का बोलते हैं। कुछ छात्रों को धमकाया जा रहा है कि वे कमला खाली कर दूसरी विंग में चले जाएं। इस मामले में यह बात सामने आई है कि शिकायत के बाद भी मामला दबाकर रखा गया। इसे एंटी रैगिंग कमेटी को नहीं भेजा गया, जबकि रैगिंग की शिकायत होने पर एंटी रैगिंग कमेटी जांच करती है। ऐसा भी नहीं कि पहली बार इस तरह के आरोप लगे हैं, पहले भी होस्टल में रैगिंग की शिकायत हो चुकी है। अब जबकि जूनियर्स ने शिकायत की है तो यूनिवर्सिटी प्रशासन कार्रवाई की बात कर रहा है। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि आरोप साबित होने पर सख्त कदम उठाएंगे। होस्टल के चीफ वार्डन डॉ. जीएल प्रजापति ने कहा कि जांच करवा रहे हैं। शिकायत सही मिलती है तो सख्त कार्रवाई करेंगे। शिकायत में कितनी सच्चाई है ये भी पता लगाया जा रहा है।