{"_id":"5ee399e99f780525c72d874d","slug":"indore-bjp-ration-distribution-program-robbed-on-union-agriculture-minister-narendra-tomar-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के जन्मदिन पर भाजपा के राशन वितरण कार्यक्रम में मची लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के जन्मदिन पर भाजपा के राशन वितरण कार्यक्रम में मची लूट
Fri, 12 Jun 2020 08:58 PM IST
Rohit Ojha
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर इंदौर में शुक्रवार को भाजपा नेताओं के आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में भोजन सामग्री के लिए अचानक लूट मच गई। कोविड-19 के खतरे को भूलकर वहां जमा लोग राशन के लिए बुरी तरह छीना-झपटी करते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
चश्मदीदों ने बताया कि तोमर के 63वें जन्मदिन के मौके पर शहर के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सुदर्शन गुप्ता की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने बाणगंगा क्षेत्र के एक खुले मैदान में 2,000 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक कार्यक्रम में कुछ देर तक तो व्यवस्थित तरीके से राशन बंटता रहा। लेकिन बाद में लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने राशन के लिये बुरी तरह छीना-झपटी शुरू कर दी। इस स्थिति पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया।
विज्ञापन
इस बीच, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने दावा किया कि कार्यक्रम में उनके मौजूद रहने तक टोकन पद्धति से राशन बांटा गया। लेकिन उनके जाने के बाद कुछ लोगों ने राशन वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्था उत्पन्न की।
उधर, सूबे के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इस अव्यवस्था के लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, 'भाजपा नेताओं ने शहर में कोविड-19 के प्रकोप के बावजूद राशन वितरण कार्यक्रम में अनियंत्रित तरीके से भीड़ जुटाई और सस्ती वाहवाही लूटने के लिए सैकड़ों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया।'
