{"_id":"5fc70099136f6613de0f12dd","slug":"indore-becomes-the-first-city-of-country-to-manufacture-plastic-recycle-models","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक री-साइकल मॉडल बनाने वाला देश का पहला शहर बना इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक री-साइकल मॉडल बनाने वाला देश का पहला शहर बना इंदौर
Wed, 02 Dec 2020 08:46 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Dec 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Plastic
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार चार साल तक देश में सबसे स्वच्छ शहर के तमगे के बाद भी इंदौर का नए-नए कीर्तिमान बनाने का दौर जारी है। शहर में सफाई को लेकर लोगों का जोश बरकरार है। केंद्र सरकार ने 2016 में प्लास्टिक के कचरे के निपटान का अधिनियम बनाया था। इसे इंदौर ने नए मायने दिए हैं।
विज्ञापन
इंदौर नगर निगम की पहल
चार साल बीतने पर भी देश का कोई भी शहर इसे लागू नहीं कर सका। इंदौर नगर निगम ने इसी समय बड़ा कदम उठाया। इंदौर नगर निगम देश का पहला ऐसा नगर निकाय बन गया जिसमें प्लास्टिक कचरे की री-साइकल की शुरुआत कर दी। इससे शहर से प्लास्टिक कचरा तो बाहर होगा ही निगम को कमाई भी होगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम लागू किया गया था। इसके तहत देश भर की प्लास्टिक निर्माता कंपनी के साथ प्लास्टिक प्रोडक्ट निर्माता और इसको बेचने वाली इसा री-साइकल करेंगे।
विज्ञापन
ऐसे निर्माताओं को रोजाना उपयोग होने वाली प्लास्टिक की मात्रा का 30 प्रतिशत री-साइकिल करने की जिम्मेदारी उठानी होगी। इंदौर नगर निगम ने इसके लिए मॉडल तैयार किया और करीब 75 प्लास्टिक निर्माता कंपनियों से नवंबर माह के 20 दिनों में उत्पादित प्लास्टिक के 30 प्रतिशत री-साइकिल के लिए 70 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्राप्त की।
