फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Anti mafia campaign continues, now JCB walks on the house of criminals in Badi Gwaltoli and Vinoba Nagar

इंदौर: एंटी माफिया अभियान जारी, अब बड़ी ग्वालटोली व विनोबा नगर में गुंडों के मकान पर चली जेसीबी

Thu, 31 Mar 2022 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 04:07 PM IST
सार

इंदौर में एंटी माफिया अभियान जारी है। इसके तहत गुरुवार को बड़ी ग्वालटोली व विनोबा नगर में गुंडों के मकान पर कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त प्रयास से ये कार्रवाई की गई।
 

विज्ञापन
Indore: Anti mafia campaign continues, now JCB walks on the house of criminals in Badi Gwaltoli and Vinoba Nagar
गुरुवार को बड़ी ग्वालटोली व विनोबा नगर में गुंडों के मकान पर कार्रवाई की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार शहर में नागरिकों की सुरक्षा व नागरिकों को गुंडागर्दी से मुक्ति देने के लिए एंटी माफिया अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को बड़ी ग्वालटोली व विनोबा नगर में गुंडों के मकान पर कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त प्रयास से ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अंतर्गत पार्वती बाई उर्फ चाची पति महेश उर्फ चंगीराम धीमान निवासी 123 बड़ी ग्वालटोली एवं 550 विनोबा नगर में उसके परिवार में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति निवासरत होकर मादक पदार्थ एवं अवैध शराब का परिवहन एवं विक्रय करते हैं। साथ ही पार्वती बाई के उपरोक्त मकान में पवन धीमान, राजू पिता महेश उर्फ चंगीराम, राजा पिता राजू, शुभम उर्फ बम, पवन धीमान निवासरत हैं, जिनके विरुद्ध पृथक-पृथक 10 से 15 अपराध पंजीबद्ध हैं। जो कि थाना पलासिया की गुंडा लिस्ट में भी शामिल हैं और इनके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि पार्वती बाई के बड़ी ग्वालटोली में लगभग 500 वर्ग फीट पर बना अवैध मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई। इसके पश्चात विनोबा नगर में लगभग 2000 स्क्वायर फीट में बने अवैध मकान को एंटी भू माफिया के अंतर्गत निगम द्वारा रिमूव्हल कार्रवाई होना है। एंटी माफिया अभियान के अंतर्गत गुंडों द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी अनूप गोयल, रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed