फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: After the start of the toy and furniture cluster being built in the state, the dominance of China will end, industrialists should come forward and invest

इंदौर: प्रदेश में बन रहे टॉय और फर्नीचर क्लस्टर शुरू होने के बाद खत्म होगा चीन का दबदबा, उद्योगपति आगे आकर करें निवेश

Sat, 05 Mar 2022 09:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 09:03 PM IST
सार

सूक्ष्म,लघु ,और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने इंदौर में कहा कि प्रदेश में बन रहे टॉय और फर्नीचर क्लस्टर के शुरू होने के बाद चीन का यह दबदबा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। चीन के स्तर का और उससे बेहतर सामान अब प्रदेश में ही बनेगा।

विज्ञापन
Indore: After the start of the toy and furniture cluster being built in the state, the dominance of China will end, industrialists should come forward and invest
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते मंत्री सकलेचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूक्ष्म,लघु ,और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने इंदौर में फर्नीचर मैन्युफैक्चरर्स एवं इंदौर टॉयज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा क्लस्टर विकास, प्रगति एवं प्रयासों के विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए ईको सिस्टम डेवलप किया जा रहा है। उद्योगपतियों से आह्वान  किया कि वे आगे आकर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश करें। राज्य सरकार उन्हें हर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी। 
विज्ञापन


मंत्री सकलेचा ने कहा कि विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए जरूरी है कि उत्पादों की गुणवत्ता, आज की जरूरत और नई तकनीकों अनुरूप उत्पाद तैयार किए जाएं। उत्पादों की लागत की कमी पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य शासन तकनीकी और अन्य जरूरी सुविधाएं देने के लिए हमेशा तत्पर है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण है। औद्योगिक विकास के लिए ईको सिस्टम डेवलप किया जा रहा है। उद्योगपति आगे आएं और औद्योगिक क्षेत्र में निवेश करें। राज्य सरकार हर जरुरी सुविधा मुहैया करवाएगी। उद्यमियों को ऐसी व्यवस्था दी जा रही है जिससे कि उन्हें एक ही जगह सभी सुविधाएं और सेवाएं प्राप्त हों। औपचारिकताओं की पूर्ति के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में तैयार हो गई है स्टार्टअप नीति
सांसद शंकर लालवानी ने  कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से औद्योगिक विकास किया जा रहा है। प्रदेश में स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में स्टार्टअप नीति भी तैयार हो गई है। इंदौर को स्टार्ट अप की राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास हो रहे हैं। क्लस्टर्स विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इंदौर के समीप लॉजिस्टिक हब एवं लॉजिस्टिक कार्गो बनाया जा रहा है। इंडस्ट्रीज कॉरिडोर भी बनेगा। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में भी कार्यवाही जारी है। इंदौर में औद्योगिक विकास की सभी आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को मध्यप्रदेश औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार डाफ़रिया, मध्यप्रदेश लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष महेश गुप्ता, फर्नीचर क्लस्टर के विनोद बाफना, टॉयज क्लस्टर के  प्रेम रामचंदानी सहित अन्य उद्यमियों ने संबोधित किया।


चीन के स्तर का और उससे बेहतर सामान प्रदेश में बनेगा
मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सकलेचा ने कहा कि गोशालाओं को लेकर कांग्रेस ने जो बातें कहीं वे जायज नहीं थी। मैंने तीन पंचायतों में 1-1 हजार की गोशालाएं बनवाई। वहां हर गोशाला में एक मैनेजर है और वहां गोबर का खाद व गैस का प्रोडक्शन किया जा सकता है। इस प्लानिंग में मैं खुद भी उसकी निगरानी कर सकता हूं। गोशालाओं में 50-100 गायों को रखेंगे तो खर्चा कैसे निकलेगा क्योंकि यहां बिना दूध देने वाली गायें रखी जाती है। गोशालाओं व गैस प्लांट के लिए तीन दिन पहले एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी द्वारा प्रदेश में गोबर गैस के प्लांट कैसे संचालित होंगे, क्या योजना होगी इस पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में गोबर गैस प्लांट्स बनने से गोबर गोमूत्र से आमदनी की जा सकती है। आगे कहा कि अभी देश के खिलौना और फर्नीचर बाजार में चीन में बने उत्पादों का दबदबा है। प्रदेश में बन रहे टॉय और फर्नीचर क्लस्टर के शुरू होने के बाद चीन का यह दबदबा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसमें चीन के स्तर का और उससे बेहतर सामान अब प्रदेश में ही बनेगा। क्लस्टर चालू होने से प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस बार नियमो में कुछ बदलाव किए हैं जिसके तहत जमीन आवंटित होने के तय समय में संबंधित को वहां प्लांट लगकर प्रोडक्शन शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed