फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Corona Update: After several days the figure decreased, 1963 new corona positives found in 24 hours, three died

Indore Corona Update: कई दिनों बाद कम हुआ आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 1963 नए कोरोना पॉजिटिव, तीन की हुई मौत

Tue, 25 Jan 2022 12:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 12:28 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच थोड़ी राहतभरी खबर आई है। इंदौर में नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हुई है। बीते 24 घंटे में 1963 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक यह आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच चुका था जो अब दो हजार के नीचे आया है। 

विज्ञापन
Indore Corona Update: After several days the figure decreased, 1963 new corona positives found in 24 hours, three died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच थोड़ी राहतभरी खबर आई है। इंदौर में नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हुई है। बीते 24 घंटे में 1963 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक यह आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच चुका था जो अब दो हजार के नीचे आया है। संक्रमण दर में भी कमी आई है।
विज्ञापन


दरअसल बीते कुछ दिनों से नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच चुका था और संक्रमण दर में भी इजाफा हो रहा था, लेकिन सोमवार रात को इसमें थोड़ी राहत मिली। सोमवार देर रात जारी बुलेटिन में शहर में 1963 नए कोरोना मरीज मिले हैं। तीन मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें दो पुरुष और एक महिला है। पुरुषों की उम्र 70 व 57 वर्ष है जबकि महिला की उम्र 78 वर्ष है। तीनों निजी अस्पताल में उपचाररत थे। नए कोरोना मरीजों की संख्या के लिहाज से देखें तो संक्रमण दर करीब 19.22 प्रतिशत रही जबकि बीते दिनों में संक्रमण दर 27 फीसदी के करीब पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन


कारगर है वैक्सीन के दोनों डोज
इंदौर में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बीए.2 की भी दस्तक हो चुकी है। 16 मरीजों में ये वैरिएंट पाया गया है जिसमें छह बच्चे भी हैं। नए वैरिएंट वाले छह मरीज ऐसे हैं जिनको वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं और उनको किसी तरह का खतरा नहीं है। इस तरह से माना जा रहा है कि वैक्सीन के दोनों डोज और बूस्टर डोज काफी कारगर है। डॉक्टरों का कहना है कि ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बीए.2 के मरीजों में सभी तरह के लक्षण कोरोना जैसे हैं। नया कुछ नहीं है। कोरोना से जो मौतों के आंकड़े सामने आ रहे हैं उसमें भी दूसरी बीमारियों को प्रमुख वजह माना जा रहा है। रविवार को जो चार मौते हुई उनके बारे में यह बात सामने आई है कि इन म रीजों को लीवर, किडनी, ह्रदय रोग जैसी बीमारियां थीं जिनका इलाज चल रहा था। कोरोना जांच भी पॉजिटिव आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed