फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: After drinking alcohol, the husband told his wife, my friends have got the marriage done, make them happy too... two friends did the rape

इंदौर: शराब पीकर पति ने पत्नी से कहा, मेरे दोस्तों ने ही करवाई है शादी, इनको भी खुश कर दो...दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म

Thu, 14 Apr 2022 12:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 12:45 PM IST
सार

इंदौर में हैवान पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। पहले तो लव मैरिज की इसके बाद पत्नी से कहा कि मेरे दोस्तों ने ही शादी करवाई है, इनको भी खुश कर दो। दो दोस्तों ने पत्नी के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Indore: After drinking alcohol, the husband told his wife, my friends have got the marriage done, make them happy too... two friends did the rape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया और गैंग रेप करवाया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति व  उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 19 साल की युवती ने रिपोर्ट लिखवाई है। युवती मूलतः विदिशा के शमशाबाद की रहने वाली है। उसने छोटेलाल मीणा (24) से लव मैरिज की थी। दोनों के बीच कई समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 9 अप्रैल को दोनों ने आर्य मंदिर इंदौर में लव मैरिज की। इसके बाद अगले ही दिन छोटेलाल ने अपने दोस्त आनंद मीणा और दीपक मीणा के साथ पार्टी कर शराब पी। यहां तक ठीक था लेकिन बाद में पति ने पत्नी से कहा कि मेरे दोस्तों ने मेरी शादी करवाई है, उनको भी खुश कर दो। बाद में दोनों दोस्तों ने पत्नी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया व जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी छोटेलाल और दीपक खेती करते हैं जबकि आनंद बीकॉम का छात्र है। यह बात भी सामने आई कि युवती के परिजनों ने विदिशा में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई है। जब इंदौर होने की जानकारी मिली तो घरवाले इंदौर पहुंचे। युवती ने आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed