{"_id":"61f122c77a917931483674f3","slug":"indore-15-passengers-found-in-a-flight-going-to-dubai-corona-positive-there-was-a-ruckus-when-they-were-stopped-from-boarding-the-flight-sent-to-kovid-care-center-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दुबई जाने वाली फ्लाइट में मिले 15 यात्री कोरोना पॉजिटिव, फ्लाइट में चढ़ने से रोकने पर हुआ हंगामा, बाद में भेजे कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दुबई जाने वाली फ्लाइट में मिले 15 यात्री कोरोना पॉजिटिव, फ्लाइट में चढ़ने से रोकने पर हुआ हंगामा, बाद में भेजे कोविड केयर सेंटर
Wed, 26 Jan 2022 04:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 04:00 PM IST
सार
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर बुधवार सुबह दुबई जाने वाली फ्लाइट में 15 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन यात्रियों को फ्लाइट में जाने से रोकने पर हंगामे की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर बुधवार सुबह दुबई जाने वाली फ्लाइट में 15 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक साथ इतने पॉजिटिव मरीज एयरपोर्ट पर पहली बार मिले जिस कारण अफरा तफरी मच गई। इन यात्रियों को फ्लाइट में जाने से रोकने पर हंगामे की स्थिति भी बनी। बाद में इनको स्वास्थ्य विभाग की टीम के सुपुर्द किया।
दरअसल एयर इंडिया द्वारा हर बुधवार को दोपहर 12.35 बजे इंदौर से दुबई के लिए फ्लाइट का संचालन किया जाता है। यूएई सरकार के निर्देशानुसार सभी यात्रियों को अपने साथ आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आना होता है और एयरपोर्ट पहुंचने पर रैपिड पीसीआर टेस्ट भी करवाना होता है। बुधवार को इस फ्लाइट से दुबई जाने के लिए इंदौर से कुल 110 यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी। इनमें 98 बड़े और 12 छोटे बच्चे शामिल थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर सभी बड़े यात्रियों की जांच इंस्टा लैब की काउंटर पर की गई। जांच के दौरान कुल 15 यात्री पॉजिटिव पाए गए। इस पर इंस्टा लैब के डायरेक्टर अमोल कटारिया ने तुरंत विमानतल प्रबंधन के साथ ही एयरलाइंस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम एयरपोर्ट पहुंची। पॉजिटिव पाए जाने पर सभी 15 यात्रियों को फ्लाइट में जाने से रोकते हुए एयरपोर्ट पर ही अलग आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंप दिया। इस पर पॉजिटिव रिपोर्ट से असंतुष्ट कुछ यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था की उन्होंने कल ही कोरोना की आरटीपीसीआर जांच करवाई है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। टीम ने उन्हें समझाया की हो सकता है कि आप सैंपल देने के बाद संक्रमित हुए हो। आपको पॉजिटिव आने पर दुबई नहीं जाने दिया जा सकता, अगर आप जाते भी है तो वहां भी आपको इसी टेस्ट से गुजरना होगा और पॉजिटिव आने पर वहां से आपको लौटा दिया जाएगा। समझाइश के बाद यात्री शांत हुए और टीम उन्हें कोविड केयर सेंटर लेकर गई। पॉजिटिव पाए गए यात्रियों में इंदौर के साथ ही जयपुर, उज्जैन, महू, रतलाम और भोपाल के यात्री शामिल थे। इनकी उम्र 17 से 55 साल के बीच थी और इनमें 7 महिला और 6 पुरुष थे। गौरतलब है कि पहले पिछले बुधवार को इस फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों में 6 यात्री पॉजिटिव पाए गए थे।