{"_id":"5dde38bd8ebc3e54be28bd74","slug":"indian-army-infantry-commanders-conference-in-mhow-madhya-pradesh-continues-bipin-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: महू में इन्फैंट्री कमांडर्स सम्मेलन जारी, बिपिन रावत भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: महू में इन्फैंट्री कमांडर्स सम्मेलन जारी, बिपिन रावत भी हुए शामिल
Wed, 27 Nov 2019 02:20 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Bipin Rawat
मध्यप्रदेश के महू के इन्फैंट्री स्कूल में 35वें इन्फैंट्री कमांडर्स सम्मेलन मंगलवार को शुरू हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य इन्फैंट्री के संचालन, प्रशिक्षण और प्रबंधन पहलुओं की समग्र समीक्षा करना है।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि इन्फैंट्री के संचालन, प्रशिक्षण और प्रबंधन संबंधी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन्फैंट्री कमांडर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में कमांडर और कमांडिंग ऑफिसर रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी। जिसमें भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारी इन्फैंट्री की भूमिका को और प्रभावी बनाने के बारे में विचार विमर्श करेंगे।
क्या होती है इन्फैंट्री
किसी भी देश की थल सेना में जो जवान जमीन पर आमने-सामने दुश्मनों से लड़ते हैं उन्हें इन्फैंट्री कहा जाता है। इसमें सैनिकों की शारीरिक और मानसिक शक्ति बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। इन्फैंट्री अधिकांश देशों की सेनाओं का बड़ा हिस्सा है।
विज्ञापन
Army spokesperson Col Aman Anand: Conference is being presided over by Army Chief General Bipin Rawat&attended by a cross section of Infantry officers including formation commanders&commanding officers.The deliberation will continue over three days, with Army Chief in Attendance. https://t.co/fuaXSIYmtH
— ANI (@ANI) November 27, 2019
