फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian Army Infantry commanders conference in Mhow Madhya Pradesh continues Bipin Rawat

मध्यप्रदेश: महू में इन्फैंट्री कमांडर्स सम्मेलन जारी, बिपिन रावत भी हुए शामिल

Wed, 27 Nov 2019 02:20 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 27 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Infantry commanders conference in Mhow Madhya Pradesh continues Bipin Rawat
Bipin Rawat

मध्यप्रदेश के महू के इन्फैंट्री स्कूल में 35वें इन्फैंट्री कमांडर्स सम्मेलन मंगलवार को शुरू हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य इन्फैंट्री के संचालन, प्रशिक्षण और प्रबंधन पहलुओं की समग्र समीक्षा करना है।

विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि इन्फैंट्री के संचालन, प्रशिक्षण और प्रबंधन संबंधी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन्फैंट्री कमांडर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में कमांडर और कमांडिंग ऑफिसर रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


यह बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी। जिसमें भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारी इन्फैंट्री की भूमिका को और प्रभावी बनाने के बारे में विचार विमर्श करेंगे।

क्या होती है इन्फैंट्री
किसी भी देश की थल सेना में जो जवान जमीन पर आमने-सामने दुश्मनों से लड़ते हैं उन्हें इन्फैंट्री कहा जाता है। इसमें सैनिकों की शारीरिक और मानसिक शक्ति बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। इन्फैंट्री अधिकांश देशों की सेनाओं का बड़ा हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed