{"_id":"641c666ad7193bc7f504f83a","slug":"in-the-paper-leak-case-all-the-four-including-the-center-president-were-sent-to-jail-collector-sp-had-busted-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पेपर लीक मामले में केंद्राध्यक्ष समेत चारों को भेजा जेल, कलेक्टर-एसपी ने किया था भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पेपर लीक मामले में केंद्राध्यक्ष समेत चारों को भेजा जेल, कलेक्टर-एसपी ने किया था भंडाफोड़
Thu, 23 Mar 2023 08:17 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:17 PM IST
सार
उमरिया जिले में सेंट जेवियर में कक्षा-12 के गणित के पेपर लीक मामले में कोर्ट ने केंद्राध्यक्ष समेत चार शिक्षकों को जेल भेज दिया है। कलेक्टर और एसपी ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
jail, jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उमरिया की एक कोर्ट ने कक्षा-12 के गणित के पेपर लीक मामले में केंद्राध्यक्ष समेत चार शिक्षकों को जेल भेज दिया है। कोयलारी स्थित सेंट जेवियर में यह पेपर लीक का मामला सामने आया था। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
21 मार्च को हायर सेकंडरी की गणित की परीक्षा थी। कोयलारी स्थित सेंट जेवियर भी एक परीक्षा केंद्र था। यहां गणित विषय के पेपर में केंद्राध्यक्ष समेत चार शिक्षकों ने परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही पेपर लीक कर दिया। इसकी जानकारी कलेक्टर केडी त्रिपाठी को लगी तो वे एसपी को लेकर केंद्र पर पहुंच गए थे। शिक्षकों को मोबाइल जब्त कर जांच की गई, तब पता चला कि चार शिक्षकों के मोबाइल में पेपर का फोटो है।
विज्ञापन
कलेक्टर के निर्देश पर हुआ था केस दर्ज
कलेक्टर के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 409, 420, 120बी और परीक्षा अधिनियम की धारा 3ए, 43बी, 4 का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने चारों का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत 22 मार्च को गिरफ्तार किया था। इनमें केंद्राध्यक्ष विनायक तिवारी, शिक्षक नमन कोल, अमित मिश्रा और जेवियर शामिल हैं। चारों को तीन अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
