फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Singrauli, the bulldozer went to the house of the person who crushed uncle and brother, illegal constructio

Singrauli: सिंगरौली में चाचा और भाई को कुचलने वाले के घर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण जमींदोज

Fri, 28 Apr 2023 06:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 28 Apr 2023 06:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में चाचा और चचेरे भाई को बोलेरो से रौंदकर हत्या करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया। 
 

विज्ञापन
In Singrauli, the bulldozer went to the house of the person who crushed uncle and brother, illegal constructio
सिंगरौली में हत्या के मामले में घर पर बुलडोजर चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में कोतवाली थाना बैढन में गुरुवार को एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। प्रॉपर्टी और पैसे के लेन-देन के मामले में भतीजे ने ही चाचा और उनके बेटे की हत्या कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे गंभीरता से लिया और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को आरोपी के घर के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जबलपुर की समदड़िया कॉलोनी में रहने वाले छोटे केसरी और उनके बेटा सचिन की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मामला ऐसा है कि छोटे केसरी अपने बड़े भाई इंद्रभान से प्रॉपर्टी और उधारी के पैसे लेने बाइक पर तेलाई गांव गए थे। इंद्रभान इस गांव में पटवारी है। लौटते समय छोटे केसरी का एक्सीडेंट हो गया। इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। बाद में पता चला कि इंद्रभान के बेटे अजय केसरी (गुप्ता) ने ही बोलेरो से छोटे और सचिन को कुचलकर मार डाला। सचिन को तो बोलेरो से 20 मीटर तक घसीटा भी था। हत्या के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 307, 302, 34 के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया घटना को अंजाम 
पुलिस की जांच में यह सामने आया कि तेलाई निवासी इंद्रभान केसरी का उसके सगे छोटे भाई छोटे केसरी से पैसे के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। गुरुवार को जब छोटे केसरी अपने बेटे के साथ इंद्रभान के घर पहुंचा और उधारी के पैसे मांगे तो दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के बाद छोटे केसरी अपने बेटे के साथ बाइक से थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए जाने लगे। जैसे ही आधे किलोमीटर का सफर तय किया, इंद्रभान अपने बेटे अजय के साथ बोलेरो वाहन में आया और थाने जा रहे पिता-पुत्र पर बोलेरो वाहन चढ़ा दिया। इससे उन दोनों की मौत हो गई। पीछे से बोलेरो चढ़ाने के बाद छोटे केसरी और उनका बेटा सचिन सड़क पर गिर गए। उसके बाद भी इंद्रभान और उनका बेटा अजय गाड़ी आगे बढ़ाकर फिर पीछे बैक कर दोबारा उन पर गाड़ी को चढ़ा दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 


 
सीएम के निर्देश पर चला बुलडोजर
मामला सामने आया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का संज्ञान लिया। कठोरतम कार्यवाही करने के आदेश भी दिए। जिला और पुलिस प्रशासन ने मिलकर आरोपियों के घर का अवैध हिस्सा जमींदोज कर दिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हुई बोलेरो को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed