फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Sehore, the family killed the snake, then the serpent bit the 12-year-old child, the innocent died during treatment

नागिन का बदला या कुछ और...: सीहोर में नाग को मारा तो नागिन ने 12 साल के बच्चे को डसा, भोपाल ले जाते समय मौत

Sat, 09 Apr 2022 10:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 10:57 AM IST
सार

सीहोर जिले में एक ग्रामीण परिवार ने दिन में नाग को मार डाला। 12 घंटे बाद परिवार के एक बच्चे को नागिन ने डस लिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीण इसे नागिन का बदला कह रहे हैं।  

विज्ञापन
In Sehore, the family killed the snake, then the serpent bit the 12-year-old child, the innocent died during treatment
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये बात अक्सर सुनने को मिलती है कि यदि नाग-नागिन के जोड़े में से किसी एक को मार दिया जाए तो दूसरा बदला लेने आता है। सीहोर में भी कुछ ऐसा हुआ कि इसे नागिन का बदला कहा जा रहा है। दरअसल, 12 साल के एक बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना सीहोर जिले के बुधनी तहसील के जोशीपुरा की है। यहां रहने वाले ग्रामीण किशोरी लाल के घर में गुरुवार को एक नाग निकला था। परिवार के लोगों ने मिलकर इस नाग को मार डाला। यह सब हो गया तो परिवार ने राहत की सांस ली। इसे संयोग कहे या कुछ और कि महज 24 घंटों के भीतर रात को घर में एक नागिन घुसी और उसने किशोरी लाल के 12 साल के बेटे रोहित को डस लिया। 
विज्ञापन

 

In Sehore, the family killed the snake, then the serpent bit the 12-year-old child, the innocent died during treatment
सांप के काटने से बच्चे की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
नागिन के डसने के बाद परिजन आनन-फानन में रोहित को होशंगाबाद जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे भोपाल रैफर किया गया। परिजन बच्चे को लेकर भोपाल जा ही रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद उसका पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने रात में ही नागिन को खोजकर उसे भी मार डाला। इस घटना को नागिन के बदले से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरे इलाके में चर्चा है कि नागिन ने बदला ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed