फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Satna the health of four brothers deteriorated after eating Ratanjot seeds

Satna News: रतनजोत के बीज खाने से चार भाइयों की तबीयत बिगड़ी, देर रात अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 15 Feb 2024 02:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Feb 2024 02:59 PM IST
सार

चारों भाइयों ने खेलते-खेलते रतनजोत के बीज खा लिए थे। घर आने के कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
In Satna the health of four brothers deteriorated after eating Ratanjot seeds
अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र के बैरिहा गांव में देर रात 4 बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें देर रात सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों बच्चे एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत बैरिहा गांव में कोल परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और चक्कर की शिकायत होने पर पहले गांव के ही डॉक्टर को दिखाया। लेकिन, उसने इलाज करने से मना कर दिया तो परिजन बच्चों को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें सतना जिला अस्पताल भेज दिया गया। चारों बच्चे एक ही परिवार के सदस्य हैं, आपस में फुफेरे- ममेरे भाई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रागिनी रावत पिता रमेश (5), रावेंद्र रावत पिता रमेश (3), यश कोल पिता पप्पू (6), अनामिका आदिवासी पिता पप्पू (8) बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने रतनजोत के बीज खा लिए। घर आने के कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगी। चारों बच्चों की हालत एक जैसी होने के कारण परिजन घबरा गए। आनन-फानन में वे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। सतना जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed