फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In response to Jyotiraditya Scindia sports festival MP KP Yadav organize cultural festival in Guna Shivpuri

Shivpuri News: सिंधिया के खेल महोत्सव के जवाब में KP यादव कराएंगे सांस्कृतिक महोत्सव, जानें कब से होगा आयोजन

Fri, 09 Feb 2024 01:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेल महोत्सव का जवाब देने के लिए केपी यादव गुना-शविपुरी में सांस्कृतिक महोत्सव करा रहे हैं। इसका आयोजन  11 से 13 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
In response to Jyotiraditya Scindia sports festival MP KP Yadav organize cultural festival in Guna Shivpuri
ज्योतिरादित्य सिंधिया और केपी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना शिवपुरी से भाजपा सांसद केपी यादव अपने संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेल महोत्सव के जवाब में त्रि-दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव कराने जा रहे  हैं। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यह महोत्सव 11 से 13 फरवरी के बीच किया जाएगा। 

विज्ञापन


महोत्सव के दौरान शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 फरवरी को मुंगावली और अशोकनगर, 12 फरवरी को पिछोर-शिवपुरी और 13 फरवरी को गुना में कार्यक्रम होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक अजय भाई द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेल महोत्सव का जवाब देने के लिए केपी यादव यह सांस्कृतिक महोत्सव करा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में खेल महोत्सव के जरिए अपनी सक्रियता बढ़ाई है। अब इसके जवाब में केपी यादव ने सांस्कृतिक महोत्सव कराने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, पिछले दिनों यहां खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए सिंधिया भी यहां आए थे। चार दिवसीय दौरे के दौरान सिंधिया ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया था।  

सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलें
खेल महोत्सव के जरिए ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इस बारे में सिंधिया ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। शिवपुरी में पत्रकारों के चुनाव लड़ने के सवाल पर से सिंधिया ने कहा था कि जैसा पार्टी निर्देश देगी, वैसा किया जाएगा। लेकिन, सिंधिया की अचानक बढ़ी सक्रियता के कारण उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। 


यादव ने सवा लाख वोटों से सिंधिया को हराया था
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केपी यादव ने तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी सिंधिया को सवा लाख मतों से हराया था।  इस हार से सिंधिया को करारा झटका लगा था और मार्च 2020 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन में भी सिंधिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed