फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Rajgarh, the husband trapped in debt insured his wife for 35 lakhs, murdered her to grab money

MP News: कर्ज में फंसे पति ने पत्नी का 35 लाख का बीमा कराया, पैसे हड़पने के लिए सुपारी देकर करा दी हत्या

Sun, 07 Aug 2022 10:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

आरोपी पति बद्रीप्रसाद मीणा पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का कर्ज था उसने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनी ही पत्नी की 5 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या करा दी।

विज्ञापन
In Rajgarh, the husband trapped in debt insured his wife for 35 lakhs, murdered her to grab money
बीमा की राशि हड़पने पति ने पत्नी की कराई हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कर्ज में फंसे एक पति ने अपनी पत्नी की बीमा राशि हड़पने के लिए साजिश रचकर उसकी हत्या करा दी। पत्नी की हत्या कराने के बाद आरोपी पति ने उसके मौसेरे भाई को उसकी हत्या में फंसाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल राजगढ़ जिले के कुरावर थाना इलाके के माना जोड़ में 26 जून को पूजा मीणा नाम की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला के पति ने उसका 35 लाख रुपये का बीमा कराया था, आरोपी  पति बद्रीप्रसाद मीणा पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का कर्ज था उसने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनी ही पत्नी की 5 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या करा दी।
विज्ञापन


राजगढ़ एडिशनल SP मनकामना प्रसाद ने बताया आरोपी 40 से 50 लाख रुपये के कर्ज के बोझ में दबा था, उसने कर्ज से राहत पाने के लिए पत्नी का 35 लाख रुपये का बीमा कराया। बीमा की राशि हड़पने के लिए बद्री ने पत्नी की हत्या की साजिश रची, ताकि बीमा की राशि से वह कर्ज से मुक्ति पा सके। उसने पत्नी की हत्या कराने के लिए गोलू मीणा, शाकिर शाह और हुनरपाल सिंह को 5 लाख रुपये में पत्नी को मारने की सुपारी दी। तीनों आरोपियों ने गोली मारकर पूजा की हत्या कर दी। हत्या की साजिश का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पति बद्रीप्रसाद और हुनरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दो आरोपी गोलू और शाकिर फरार हैं। ये दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पति बद्रीप्रसाद ने हत्या को वारदात साबित करने के लिए खुद के शरीर पर मारपीट के निशान बनवाए थे। पत्नी की हत्या के लिए उसने जो साजिश रची उसके अनुसार वह 26 जुलाई को वारदात वाली रात 9:30 बजे पत्नी पूजा को बाइक पर बैठाकर लेकर गया और  कुरावर थाना इलाके के माना जोड़ के पास बाइक खराब होने की बात कह कर रूक गया। इसी दौरान वह बाइक ठीक करने लगा और उसकी पत्नी सड़क पर बैठ गई। आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे कट्टे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed