{"_id":"5f09f5218ebc3e637f2bb4e1","slug":"in-mp-s-betul-the-groom-married-two-girls-in-the-same-mandap-the-tehsildar-said-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के बैतूल में दूल्हे ने एक ही मंडप में दो लड़कियों से की शादी, तहसीलदार ने बताया गैरकानूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के बैतूल में दूल्हे ने एक ही मंडप में दो लड़कियों से की शादी, तहसीलदार ने बताया गैरकानूनी
Sat, 11 Jul 2020 10:51 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतुल
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका और दुल्हन के साथ दूल्हे ने एक साथ की शादी
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के एक युवक द्वारा एक साथ दो लड़कियों से शादी करने के मामले पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। पिछले महीने की 29 तारीख को केरिया गांव के एक युवक ने एक ही मंडप में अपनी प्रेमिका और परिवार द्वारा चुनी गई दुल्हन से शादी रचा ली. इस शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों के ही परिवार वाले भी शामिल थे।
विज्ञापन
एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों लड़कियों से पूरी रस्म के साथ शादी की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस मामले में अब घोड़ाडोंगरी तहसील की तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने इसे अवैध बताते हुए इलाके के एसएचओ से शिकायत करने की बात कही है। मोनिका ने कहा, 'हमने ऐसी किसी शादी की इजाजत नहीं दी है। बिना इजाजत के शादी हुई है, बहुविवाह गैरकानूनी है, इसलिए पटवारी को भेजकर मामले की जांच कराएंगे।'
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A man married his girlfriend & bride chosen by his family in the same mandap in Ghoradongri block of Betul district on June 29. Ghoradongri Tehsildar Monika Vishwakarma said,"Since polygamy is a criminal offence, I'll write to the SHO of police station concerned." pic.twitter.com/KvWz58fU6w
— ANI (@ANI) July 11, 2020
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के एक युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती एवं घोड़ाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती से एक साथ विवाह किया। युवक भोपाल में पढ़ाई कर रहा था, इस दौरान होशंगाबाद की युवती से उसकी दोस्ती हो गई। इधर, घर वालों ने भी कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया। विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि दोनों लड़कियां युवक के साथ, एक साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं।
