{"_id":"65f6ae207f5dee57e6014149","slug":"in-morena-drunken-sons-beat-their-mother-badly-with-sticks-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब के लिए प्लाट बेच रहे थे बेटे, मां ने मना तो हॉकी से बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब के लिए प्लाट बेच रहे थे बेटे, मां ने मना तो हॉकी से बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती
Sun, 17 Mar 2024 02:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:17 PM IST
सार
घायल कलावती की बेटी रेखा ने बताया कि मेरे चार भाई हैं। दो भाई नशे के आदी है और आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद करते रहते हैं। ताकि, मां उन्हें प्लॉट बेचकर पैसा दे दे। इसी बात को लेकर उन्होंने मां के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नशे के आदि दो बेटों ने संपत्ति के लालच में अपनी मां को हॉकी से बुरी तरह पीटा। साथ ही बका से हमला कर घायल कर दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मुरैना जिले के जौरा में नवोदय रोड पर कलावती रावत नाम की महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उसके दो बेटे मोनू रावत और मनीष रावत ने कलावती के साथ विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया। मां के साथ मारपीट होते देख बेटी रेखा ने अपने बच्चों के साथ उसे बचाने का प्रयास किया तो दोनों ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में बेटी ने मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल कलावती की बेटी रेखा ने बताया कि विनोद, रघुराज, मनीष और मोनू मेरे चार भाई हैं। मोनू और मनीष नशे के आदी है और आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद भी करते रहते हैं। ताकि, मां उन्हें प्लॉट बेचकर पैसा दे दे। इसी बात को लेकर तीनों के बीच झगड़ा हो गया। और मनीष ने मां के सिर पर आम काटने वाले बका से हमला कर दिया और मोनू ने मां के साथ हॉकी से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जब मैं अपनी मां को बचाने के लिए पहुंची तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट की। खुद के बचाव के लिए हमने 100 डायल पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने भी हमारी फरियाद नहीं सुनी। घटना की जानकारी देने जब मैं थाने पहुंची तो वहां भी सुनवाई नहीं की। मां को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
