{"_id":"61f290f6ba51221b5c026622","slug":"imarti-caught-ears-on-the-instructions-of-scindia-after-the-kovid-review-meeting-in-gwalior-scindia-told-imarti-devi-cloth-masks-will-not-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरती देवी ने पकड़े कान: ग्वालियर में सिंधिया ने कपड़े का मास्क न लगाने की दी समझाइश तो पूर्व मंत्री ने कान पकड़कर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरती देवी ने पकड़े कान: ग्वालियर में सिंधिया ने कपड़े का मास्क न लगाने की दी समझाइश तो पूर्व मंत्री ने कान पकड़कर मांगी माफी
Thu, 27 Jan 2022 06:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Jan 2022 06:08 PM IST
सार
ग्वालियर में उस समय चौंक गए, जब पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कान पकड़ लिए। दरअसल मामला क्लिनिकल मास्क लगाने की हिदायत देने का है। वाकये का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Gwalior: बाद सिंधिया ने इमरती देवी से कहा- कपड़े का मास्क नहीं चलेगा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ग्वालियर में उस समय चौंक गए, जब पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कान पकड़ लिए। दरअसल मामला क्लिनिकल मास्क लगाने की हिदायत देने का है। वाकये का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बता दें कि गुस्र्वार को एक दिवसीय प्रवास पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आए थे। मोतीमहल स्थित मान सभागार में कोविड समीक्षा बैठक लेने के बाद सिंधिया बाहर निकले तो उन्होंने देखा पूर्व मंत्री और लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष इमरती देवी भगवा रंग के कपड़े का मास्क लगाए हुए थीं। उन्होंने सभी के सामने उन्हें टोका और कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। कपड़े के मास्क से वायरस से बचाव संभव नहीं है। इसलिए आप क्लिनिकल मास्क लगाओ। इतना सुनते ही इमरती देवी ने काम पकड़ लिए और बोलीं- गलती हो गई महाराज। बता दें कि सिंधिया अकसर सार्वजनिक कार्यक्रमों में कई राजनेताओं को सही तरीके से मास्क लगाने की हिदायत देते रहे हैं। वे स्वयं ही कई बार राजनेताओं के मास्क ठीक करते हुए देखे गए हैं।
मास्क को लेकर दूसरी बार चर्चा में इमरती
उल्लेखनीय है मास्क को लेकर पिछले दिनों इमरती देवी भी कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार हुई थीं। दरअसल इमरती देवी दतिया के भांडेर से डबरा की ओर जा रही थीं। दतिया के महादेव चौराहे के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिना मास्क लगाने वालों को नि:शुल्क मास्क बांट रहे थे, जब आप कार्यकर्ताओं ने इमरती देवी को बिना मास्क के देखा तो उन्होंने कार रोककर एक मास्क उनकी ओर बढ़ाया। कार्यकर्ताओं से मास्क लेकर जैसे ही इमरती देवी की कार आगे बढ़ी उन्होंने खिड़की से मास्क सड़क पर फेंक दिया। वहीं उनके मास्क नीचे फेंकते ही आप कार्यकर्ता उनके पीछे दौड़े। आप कार्यकर्ताओं ने इमरती देवी के मास्क फेंकने की निंदा की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।