फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Imam and Namaji were attacked with a knife in khandwa the city Qazi said - such incidents are not tolerated

MP: मस्जिद के इमाम और नमाजी की आंखों में मिर्च झोंककर चाकू से हमला, शहर काजी बोले- ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं

Mon, 06 Feb 2023 10:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 10:34 AM IST
सार

खंडवा के अंजनी टॉकीज क्षेत्र की मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे एक इमाम और एक नमाजी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Imam and Namaji were attacked with a knife in khandwa the city Qazi said - such incidents are not tolerated
इमाम पर चाकू से हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में बदमाशों ने एक मस्जिद के इमाम और नमाजी पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इमाम नमाज पढ़ाने मस्जिद जा रहे थे, उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला बोला। बदमाशों ने इमाम की आंख में मिर्ची झोंक कर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से मस्जिद के इमाम और नमाजी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इमाम को चाकू लगने की खबर पूरे शहर में फैल गई, जिसके चलते जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद सीसीटीवी का फुटेज वायरल हो गया, जिसमें बदमाश चाकू मारते नजर आ रहे हैं। इस दौरान घायलों को देखने पहुंचे शहर काजी ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की बात कही तो वहीं, पुलिस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंजनी टॉकीज क्षेत्र की मोहम्मदी मस्जिद के इमाम हुजैफा उर्फ़ फरदीन निवासी दुबे कॉलोनी और एक अन्य नमाजी मोहम्मद तलहा निवासी कुंडलेश्वर के साथ रविवार रात लगभग 8:00 बजे आंखों में मिर्ची डालकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। चाकूबाजी की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश इमाम को चाकू मार रहे हैं। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और शहर काजी अस्पताल पहुंचे। शहर काजी सैय्यद निसार अली ने कहा कि कुछ समय से सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं, ताकि शहर का माहौल खराब हो और यहां फसाद उत्पन्न हो। उसी के चलते आज हमारे इमाम साहब और एक अन्य नमाजी को चाकू मारकर जान लेने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह घटना सोची समझी साजिश है। हमने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए, जो शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। शहर काजी ने कहा कि इससे पहले भी कुछ घटनाएं हुई है, जिसमें एक समाज के लोग शहर में अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अब इस तरह की घटना अगर दोबारा होती है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर खंडवा एडिशनल एसपी सीमा अलावा ने बताया कि पदम नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसमें एक इमाम हुजैफा और मोहम्मद तलहा  पर हमला हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। फ़िलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर कोई ध्यान ना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed