फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   50 ias officer transfer in madhya pradesh

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिवराज सरकार ने 50 आईएएस अफसरों के किए तबादले

Sun, 10 May 2020 01:09 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 10 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
50 ias officer transfer in madhya pradesh

मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य की शिवराज सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासन स्तर पर फेरबदल करते हुए करीब 38 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया।

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक जनसंपर्क आयुक्त पी नहररि को हटा कर सुदाम पी खाड़े को अब जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वहीं अनुपम राजन को जनसंपर्क विभाग के साथ उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ आईएस अधिकारी श्रीमन शुक्ला को प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

 
एम गोपाल रेड्डी को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा को हटाकर राजीवचंद्र दुबे को जिम्मेदारी दी गई है।  नरेश कुमार पाल को शहडोल संभाग का आयुक्त, रेनु तिवारी को आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण, अजीत कुमार को आयुक्त नगर और ग्राम निवेश बनाया गया है 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आशीष सक्सेना को आयुक्त सहकारिता,मोहन लाल मीना को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, स्वाति मीणा नायक को संचालक महिला एवं बाल विकास, छवि भारद्धाज को संचालक एनआरएचएम, विशेष गढ़पाले को प्रबंध संचालक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड,तेजस्वी एस नायक को प्रबंध संचालक जल निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पल्लवी जैन गोविल को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से हटा कर उनकी जगह फैज अहमद किदवई को विभाग की कमान सौंपी गई है। पल्लवी जैन गोविल को आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव का जिम्मा दिया गया है।


प्रतीक हजेला को प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में गठित शिवराज सरकार के इस कार्यकाल में यह पहला और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

यहां देखें  सूची-1

यहां देखें  सूची-2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed