{"_id":"6269330c2b084a02714ccc40","slug":"ias-officer-mohit-bundas-mother-and-sister-booked-for-dowry-demand-and-harassment-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: वन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी IAS अफसर मोहित बुंदस पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट के आरोप, IRS है पत्नी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: वन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी IAS अफसर मोहित बुंदस पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट के आरोप, IRS है पत्नी
Wed, 27 Apr 2022 05:41 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 27 Apr 2022 05:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश वन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी IAS अफसर मोहित बुंदस पर उनकी IRS पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला थाने में उनके साथ-साथ उनकी मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मोहित बुंदस अपनी पत्नी के साथ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में वन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी IAS अफसर मोहित बुंदस मुश्किलों में फंस गए हैं। पहले छतरपुर कलेक्टर रहते हुए पांच विधायकों ने उनके तबादले की मांग की थी। अब उनकी IRS पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट एवं अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया है।
भोपाल के महिला थाने में दर्ज केस में मोहित बुंदस के साथ-साथ उनकी मां और बहन को भी आरोपी बनाया गया है। महिला थाने में धारा 498A, 323, 506/34 के तहत मामला दर्ज हुआ है। मोहित बुंदस वन विभाग में आने से पहले छतरपुर कलेक्टर थे। उससे पहले वे अन्य जिलों के कलेक्टर रहने के साथ भोपाल में भी एडीएम रह चुके हैं। छतरपुर में कांग्रेस, सपा और भाजपा विधायकों ने दो साल पहले उनके खिलाफ मोर्चा खोला था, जिसके बाद उनका तबादला भोपाल कर दिया गया था।