फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   husband gave triple talaq to his wife on the birth of a daughter in ujjain

Ujjain: पिता को नहीं आया मासूम पर रहम, बेटी पैदा होने पर पत्नी को दे दिया तलाक

Mon, 01 Aug 2022 04:16 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 04:16 PM IST
सार

22 जून 2021 को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र निवासी आयशा का निकाह जावेद के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा। गर्भवती होने के बाद आयशा की मां शबाना उसे मायके लेकर आ गई।
 

विज्ञापन
husband gave triple talaq to his wife on the birth of a daughter in ujjain
triple talaq - फोटो : Social Media

विस्तार

बेटी पैदा होने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने पर पति एवं उसके परिवार का कोई भी सदस्य मासूम को देखने नहीं पहुंचा। 30 जुलाई को  पीड़िता के पास पति का फोन आया और तीन तलाक देते हुए रिश्ता तोड़ दिया। यह घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन की है। पीड़िता ने आरोपी पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महाकाल थाने में तीन तलाक प्रतिबंधित कानून के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। अभी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिकए 22 जून 2021 को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र निवासी आयशा का निकाह जावेद के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा। बताया गया है कि गर्भवती होने के बाद आयशा की मां शबाना उसे मायके लेकर आ गई। आयशा ने 26 मई 2022 को एक बेटी को जन्म दिया। उधर, बच्ची के जन्म के बाद आयशा के मायके वाले खुश है। आयशा की माने तो उसके ससुराल की तरफ से अभी तक कोई भी बेटी को देखने नहीं आया है।  30 जुलाई को जावेद का फोन आयशा के मोबाइल पर आया था। फोन पर जावेद ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन


दहेज का लगाया आरोप 
आयशा ने पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक, पीड़िता और उसकी बहन अल्फिया का निकाह रतलाम निवासी जावेद और जफर के साथ हुई थी। दोनों ही सगी बहनें हैं। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनसे दहेज की मांग की जाने  लगी। आयशा ने बताया कि जावेद ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया है। उनकी बहन का पति दो माह पहले ही तलाक का नोटिस दे चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयशा ने अपने पति पर मुकदमा दर्ज कराते हुए महाकाल थाना प्रभारी को फोन रिकॉर्डिंग भी दी है। महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफतारी के लिए एक टीम रतलाम भेजी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed