फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   honor killing in betual angery father and minior son cutt of lovers

बैतूल में ऑनर किलिंग: युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर देखा, गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा

Thu, 22 Jul 2021 07:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 07:57 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
honor killing in betual angery father and minior son cutt of lovers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैतूल के आमला में  ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुस्साए परिजनों ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। लड़की के पिता ने एक युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर जाते हुए देख लिया था। जिससे नाराज होकर पिता ने युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

18 जुलाई को लाखापुर गांव में मौजूद खेत में नाले के पास आमला के रहने वाले सूरज पिता अशोक काचेवार नाम के युवक की खून से लथपथ शव मिला था। वह होटल में वेटर का काम करता था। युवक की हत्या गांव के किशोरी उइके (40) पिता इमरत उइके और उसके नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी मार कर की थी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन


स्कूटी पर बैठे देख नाराज हुए परिजन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने सूरज नाम के युवक को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस अधिकारी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।  17 जुलाई की रात लाखापुर में आमला का एक युवक दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लड़की घर से निकलकर मंदिर के पास आई थी। स्कूटी पर बैठकर दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। लड़की के पिता किशोरी उईके और उसके नाबालिग बेटे ने दोनों की करतूत देख ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने किया पुलिस को गुमराह
युवक लड़की से मिलने के बाद जब घर लौट रहा था तो रास्ते में लड़की के पिता और उसके भाई ने  युवक को रोकने की कोशिश कीसे किन युवक नहीं रुका। उसके बाद पिता और पुत्र ने टक्कर मार कर सूरज को गिरा दिया और जमकर उसकी पिटाई की। इससे मन नहीं भरा तो उसने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और गांव के बाहर एक खेत में शव फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती करने पर दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed