{"_id":"5f1006de841aa61c0b679ff5","slug":"home-minister-amit-shah-fake-private-secretary-arrested-from-indore-delhi-crime-branch-was-searched","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अमित शाह का नकली निजी सचिव इंदौर से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच को थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री अमित शाह का नकली निजी सचिव इंदौर से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच को थी तलाश
Thu, 16 Jul 2020 01:21 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के इंदौर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नकली निजी सचिव बन घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी का नाम अभिषेक द्विवेदी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मध्यप्रदेश के दो आरटीओ के तबादले के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन लगाया था। इसके लिए बकायदा आरोपी ने आईएएस कैडर के निजी सचिव का नाम इस्तेमाल कर गडकरी को फोन किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी को शहर के ग्वालटोली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दिल्ली क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस से समन्वय कर रही है। जल्दी ही आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
