{"_id":"63cd583a51e235136d6eca69","slug":"hindu-organizations-burnt-shyam-manav-effigy-for-calling-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-fugitive-damoh-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को भगोड़ा कहने पर भड़के हिंदू संगठन, टिप्पणीकार श्याम मानव का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को भगोड़ा कहने पर भड़के हिंदू संगठन, टिप्पणीकार श्याम मानव का पुतला फूंका
Sun, 22 Jan 2023 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:07 PM IST
सार
हिंदू संगठनों से जुड़े सदस्यों का कहना है कि सनातन धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं सुनी जाएगी। जो भी व्यक्ति सनातन धर्म के संतों के खिलाफ बात करेगा, उसे उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
दमोह में श्याम मानव का पुतला जलाते प्रदर्शनकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हिंदूवादी संगठनों ने दमोह में नागपुर के श्याम मानव का पुतला फूंककर विरोध जताया। मानव पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। नागपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की श्रीराम कथा के दौरान श्याम मानव ने उन्हें विवादित टिप्पणी करते हुए चुनौती दी थी। पीठाधीश्वर ने रायपुर में चुनौती को स्वीकार करते हुए बुलाया तो मानव वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों से जुड़े सदस्य नित्या प्यासी का कहना है कि सनातन धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं सुनी जाएगी। जो भी व्यक्ति सनातन धर्म के संतों के खिलाफ बात करेगा, उसे उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कथा के दौरान श्याम मानव नाम के व्यक्ति ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगोड़ा कहा था। इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए पीठाधीश्वर ने रायपुर में श्याम मानव को आने की चुनौती दी थी, लेकिन श्याम मानव वहां नहीं पहुंचे। सनातनी संतों के खिलाफ इस तरह का दुष्प्रचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज श्याम का पुतला दहन करके अपना गुस्सा जाहिर किया है। यदि ऐसा कोई करेगा तो सनातनियों की चेतावनी है कि उसे मुंह काला करके शहर में घुमाया जाएगा। इसके अलावा हिंदूवादी संगठन जो इच्छा रखेंगे उस तरह की प्रतिक्रिया देंगे।
