{"_id":"65a285d1221d2ddba90492b3","slug":"heroin-worth-three-and-a-half-crores-kept-in-the-car-recovered-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कार में रखी साढ़े तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कार में रखी साढ़े तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
Sat, 13 Jan 2024 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 13 Jan 2024 06:15 PM IST
सार
MP News: मंदसौर में सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो की टीम ने 3 किलो 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हीरोइन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में सीबीएन टीम ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कार में रखी साढ़े तीन करोड़ की हेरोइन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंदसौर जिले के शामगढ़ सुवासरा रोड बर्डिया अमरा गांव के निकट से 3 किलो 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हीरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीएन की जावरा टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी कर कहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर सीबीएन की टीम ने गरोठ शामगढ़ रोड बर्डिया-अमरा के निकट घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताई गई अर्टिगा कार को रोककर चालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। कार को सेंट्रल नार्कोटिक्स कार्यालय ले आया गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि कार के टायर की साइड में एक गुप्त तरीके से हीरोइन छुपाई गई है। तलाशी लेने पर कार में लगे टायर के पास एक गुप्त बॉक्स में 3 किलो 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ जारी
बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले में सीबीएन टीम ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी मादक पदार्थ कहा से लेकर आए थे और कहा देने जा रहे थे, मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
