{"_id":"63e7a433da91d8ab8802fac3","slug":"heavy-collision-between-dumper-and-car-in-datia-three-people-died-on-the-spot-two-seriously-injured-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दतिया में डंपर और कार में जबरदस्त टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दतिया में डंपर और कार में जबरदस्त टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Sat, 11 Feb 2023 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:24 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, मंगरोल घाटी में तेज रफ्तार में डंपर आ रहा था और सामने से कार आ रही थी। इस दौरान डंपर अनियंत्रित होकर कार में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दतिया में कार और डंपर का हुआ भीषण एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक तेज रफ्तार डंपर और कार में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मंगरोल घाटी में तेज रफ्तार में डंपर आ रहा था और सामने से कार आ रही थी। इस दौरान डंपर अनियंत्रित होकर कार में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक ग्वालियर के रहने वाले हैं। वे सभी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। कार में सवार तीन लोग रानी त्रिपाठी, शशि मिश्रा और अभिषेक दुबे की मौत हो गई। जबकि कमलेश परिहार, अवधेश त्रिपाठी, संगीता त्रिपाठी और अंश परिहार गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सेवड़ा अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर घायलों को ग्वालियर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
