फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   harish_rawat_statements_on_shivraj_singh_chouhan

'भाजपा में शिवराज को छोड़ एक भी नेता नहीं'

Wed, 13 Nov 2013 09:30 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/ ब्यूरो, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/ ब्यूरो, भोपाल Updated Wed, 13 Nov 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
harish_rawat_statements_on_shivraj_singh_chouhan

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश में समन्वयक हरीश रावत का कहना है कि भाजपा में शिवराज के अलावा कोई नेता नहीं है। शिवराज सिंह ने सारे नेताओं को निपटा दिया है। पहले उमा भारती को निपटाया। फिर दूसरों को निपटाया। कांग्रेस के पास कई सक्षम और काबिल नेता हैं।

विज्ञापन


हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस के नेताओं में कोई मनमुटाव नहीं है, बल्कि वे सब एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस को सत्ता में लाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


हरीश रावत और प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में मोर्चा संभाले हुए हैं। ये दोनों नेता दो मोर्चों पर काम कर रहे हैं।

एक, मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं के बीच तालमेल बैठाने के प्रयास कर रहे हैं और इस धारणा को मीडिया से हटाने का प्रयास कर रहे हैं कि उनमें कोई संघर्ष है, ताकि कार्यकर्ताओं को एकजुट करके चुनाव में लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो, टिकट नहीं मिलने से नाराज जो नेता बागियों में बदल गए हैं या नाराजगी के कारण अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों को हराने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें मनाकर काम में लगाया जा सके।


'राहुल की बात मानेंगे सारे नेता'

कांग्रेस महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि सारे नेता आखिर राहुल गांधी की बात क्यों नहीं मानेंगे, वे कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उनके निर्देश सभी के लिए मान्य हैं। मोहन प्रकाश ने कहा कि मध्य प्रदेश के नेताओं में कोई संघर्ष नहीं है और कांग्रेस की सरकार बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed